{"_id":"6064d1128ebc3e5911502fb5","slug":"40-lakh-kharch-ke-bad-bhi-nhi-badli-bdabajar-ki-surat-jhansi-news-jhs1919713104","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख खर्च के बाद भी नहीं बदली बड़ा बाजार की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख खर्च के बाद भी नहीं बदली बड़ा बाजार की सूरत
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
वड़ा बाजार में बने डिवाइडर पर कब्जा जमाय हथ ठेला वाले। अमर उजाला
Link Copied
झांसी। महानगर के सबसे व्यस्ततम बड़ा बाजार की सूरत बदलने के दावों पर पानी फिर गया है। 40 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी बाजार से न तो अतिक्रमण हटा है और न ही यहां पर पार्किंग के बंदोबस्त हो सके हैं। ऐसे में बाजार में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार नगर निगम पटरी दुकानदारों को हटा चुका है, लेकिन नई जगह न मिलने से पटरी दुकानदार बाजार में ही काबिज हैं।
विज्ञापन
दरअसल, दिवाली से पहले नगर निगम ने बड़ा बाजार को जाम से राहत देने और सुंदर बनाने के लिए 40 लाख रुपये खर्च कर डिवाइडर और एपेक्स बिछाए थे। इसके पीछे मंशा थी कि बाजार सुंदर लगेगा और दुकानदारों के वाहन एक लाइन में डिवाइडर पर खड़े हो सकेंगे। इसके चलते त्योहारों और आम दिनों में जाम की समस्या नहीं होगी। पहले तो निर्माण कार्य कराने के लिए जब नगर निगम ने पटरी दुकानदारों को हटाया तो दुकानदारों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुकानों को हटाकर निर्माण करवाया गया। अब निर्माण पूरा हुए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज भी हालात जस के तस हैं। नगर निगम की टीम आए दिन अतिक्रमण हटाने पहुंचती है, लेकिन दुकानदार हटने को तैयार नहीं है। वहीं नगर निगम भी पटरी दुकानदारों को नई जगह मुहैया नहीं करा सका है। ऐसे में बाजार मेें अव्यवस्था पैदा हो रही है। आए दिन जाम लगने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।