फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   396 ponds on the verge of drying up, will be filled through Betwa Canal

Jhansi News: 396 तालाब सूखने के कगार पर, बेतवा नहर से भरे जाएंगे

Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
396 ponds on the verge of drying up, will be filled through Betwa Canal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सूरज की तीखी किरणें तालाबों का पानी सोख रही हैं। इस वजह से जनपद के 396 तालाबों में पानी कम हो चुका है। इसको देखते हुए अब अगले सप्ताह से बेतवा नहर को खोलने की योजना बनाई गई है। इसके जरिए इन सभी तालाबों को भरा जाएगा।

जनपद में कुल 396 तालाब चिन्हित हैं। इनमें से मोंठ में 46, टहरौली में 26, बामौर में 32, गुरसराय, गरौठा समेत अन्य ब्लॉकों में कुल मिलाकर 396 तालाब हैं। सिंचाई अफसरों का कहना है कि इन दिनों पड़ रही गर्मी की वजह से इनमें से अधिकांश तालाबों का जलस्तर नीचे चला गया। तालाबों के सूखने का असर आसपास के हैंडपंप एवं कुओं में पड़ रहा है। इनका जलस्तर भी नीचे चला गया। इससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। पशुओं को भी पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में इन तालाबों को बेतवा नहर से भरा जाएगा। बेतवा प्रखंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मई के पहले सप्ताह से इन तालाबों को भरने के लिए यह नहर खोली जाएगी। इसके जरिए सभी तालाबों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed