{"_id":"5d780aa28ebc3e01390a736a","slug":"39-yuva-mandalo-ko-mileghi-khel-kit-jhansi-news-jhs1477752181","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 युवा मंडलों को मिलेंगी खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 युवा मंडलों को मिलेंगी खेल किट
विज्ञापन
39 युवा मंडलों को मिलेंगी खेल किट
झांसी। ग्रामीण इलाकों में खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू युवा केंद्र अपने 39 युवा मंडलों को खेल किट देने जा रहा है। इसके अलावा देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी सितंबर में कराएगा। जिसके विजेता मंडल, राज्य के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को 26 जनवरी पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। लेकिन, उनके सामने संसाधनों की कमी रहती है। ऐसे में नेहरू युवा केंद्र के मुख्यालय ने विशेष रूप से सक्रिय युवा मंडलों को खेल किट देने की योजना बनाई है। झांसी में 438 युवा मंडल ग्रामीण स्तर पर हैं। इनमें से नेहरू युवा केंद्र सक्रिय 39 युवा मंडलों को खेल किट देगा। प्रत्येक की खरीद के लिए चार - चार हजार रुपये आवंटित हुए हैं, जो सितंबर अक्तूबर के मध्य वितरित होंगे। किट में बैट, कैरमबोर्ड सहित खेलकूद के अन्य सामान होंगे।
इसके अलावा युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना पूर्ण रूप से विकसित हो, इसके लिए ग्रामीण इलाकों में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी होगी। इसमें युवा मंडल के सदस्यों के अलावा अन्य कोई भी युवा प्रतिभाग कर सकता है। जिला, मंडल तथा राज्य स्तर के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, नवंबर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। विजेता को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्र के प्रभारी जिला समन्वयक माहे आलम ने बताया कि युवा मंडलों को जल्द ही खेल किट दी जाएंगी। इसके अलाव सितंबर में ही भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी।