फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   37.78 lakh passengers traveled, Railways earned Rs 74 crore

Jhansi News: 37.78 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे ने कमाए 74 करोड़

Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
37.78 lakh passengers traveled, Railways earned Rs 74 crore
- 7.78 लाख लोगों ने की आरक्षित टिकट पर यात्रा, 30 लाख ने जनरल कोच में पूरा किया फसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे ने इस साल रेल यात्रा करने वालों से रिकॉर्ड कमाई की है। अकेले अप्रैल माह में ही झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 37.80 लाख यात्रियों ने आरक्षित और अनारक्षित टिकटों पर यात्रा की। 30 दिन में मंडल को 74 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जो पिछले साल की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक रहा।

गर्मी में स्कूलों की छुट्टी पर घूमने और शादी जैसे आयोजनों में जाने के लिए ट्रेन का सफर करने निकले यात्रियों ने रेलवे के खजाने को भर दिया। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने भी डेढ़ दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। अप्रैल माह में ट्रेनों में वेटिंग रही। अप्रैल में आरक्षित टिकट पर लगभग 120 ट्रेनों में 7.78 लाख यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इससे झांसी रेल मंडल को 50 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। वहीं, जनरल टिकट पर यात्रा करने वालों की संख्या आरक्षित टिकट वाले यात्रियों से तीन गुना अधिक रही। अप्रैल में 30 लाख लोगों ने जनरल टिकट पर यात्रा की, जिनसे रेलवे को 24 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में मिले। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि अप्रैल में मंडल ने 37.78 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही यात्री सुविधा का भी ध्यान रखते हुए 74 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed