फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   36 753 poor families will now relief kit

अब 36,753 गरीब परिवारों को मिलेगी राहत किट

Wed, 30 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
36 753 poor families will now relief kit
relief kit, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सूखे से प्रभावित जिले के 36,753 गरीब परिवारों को राहत किट वितरित की जाएगी। पहले यह किट पच्चीस हजार परिवारों को देने की योजना थी, लेकिन राजस्व टीम द्वारा दुबारा किए गए सर्वे में 11,753 लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है। जल्द ही राजस्व विभाग की टीमें गरीबों को राहत किट का वितरण करेंगी।
विज्ञापन


सूखे से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को फौरी राहत देने के उद्देश्य से राहत किट वितरित की जानी हैं। पहले जिले में राहत किट के लिए पच्चीस हजार परिवारों का चयन किया गया था। लेकिन, यह संख्या नाकाफी साबित हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से और भी अधिक गरीबों को राहत सामग्री देने की मांग की जा रही थी। इस पर प्रशासन द्वारा दुबारा सर्वे कराया गया। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 36,753 पर पहुंच गई है। यह वह परिवार हैं, जो पूरी तरह से कृषि कार्य पर निर्भर हैं। यह दाने-दाने को मोहताज हैं।
विज्ञापन


मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 9,169 राहत किट वितरित की जाएंगी। इसके अलावा झांसी सदर तहसील में 7,899, गरौठा में 7,337, मोंठ में 6,693 व टहरौली तहसील क्षेत्र में 5,655 परिवारों को राहत किट मिलेगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 31 मार्च को मुख्यमंत्री चित्रकूट में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। तदुपरांत, झांसी समेत बुंदेलखंड के अन्य जनपदों में राहत किट वितरित की जाएंगी। दो-तीन गांवों के लाभार्थियों को एक ही स्थान पर किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,950 की होगी एक किट
झांसी। प्रशासन द्वारा गरीबों को दी जाने वाली प्रत्येक राहत किट की टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 1,950 रुपये में खरीद की गई है। किट में 10 किलो आटा, 25 किलो आलू, पांच किलो चने की दाल, पांच लीटर सरसों का तेल, एक किलो देसी घी व एक किलोग्राम मिल्क पाउडर होगा।
 
‘राहत किट वितरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही यह चयनित लाभार्थियों तक पहुंचा दी जाएंगी।’
- अजय कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed