{"_id":"6857149e47db5d3c7804f7ab","slug":"359-proposals-were-received-85-started-commercial-production-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-582448-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मिले थे 359 के प्रस्ताव, 85 ने शुरू किया व्यावसायिक उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मिले थे 359 के प्रस्ताव, 85 ने शुरू किया व्यावसायिक उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिजवान उज्जमा
झांसी। प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद झांसी में औद्योगिक विकास की रफ्तार सुस्त है। जिले में पिछले ढाई साल में 85 उद्योगों ने अपना व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। 65 कंपनियां उत्पादन प्रक्रिया में जुटी हुई हैं और 209 के कार्य अभी शुरू नहीं हो सके, जबकि फरवरी 2023 में आयोजित इंवेस्टर्स समिट के दौरान 359 निवेश प्रस्ताव आए थे।
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि कंपनियों के धरातल पर न उतरने के पीछे कई समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि किसी ने जमीन न मिलने तो किसी ने लोन के लिए परेशान होने की बात कही है। इसके अलावा कुछ कंपनियां विभिन्न विभागों की एनओसी के लिए भी परेशान हैं। इसके चलते वह अपने कार्य को पूर्ण नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
जिले में औद्योगिक विकास के लिए आयोजित इंवेस्टर्स समिट में स्थानीय के अलावा बाहर से आए करीब 359 निवेशकों ने 231 हजार करोड़ से अधिक का करार किया था। इन प्रस्तावों से झांसी में सौर ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और कुछ अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के कार्याें को धरातल पर लाने के दावे किए गए थे, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
सोलर प्लांट के साथ हॉस्पिटल व बिल्डिंग में किया गया बड़ा निवेश
जिले में सबसे ज्यादा निवेश सोलर प्लांट के क्षेत्र में किया गया है। चूंकि, बुंदेलखंड की भूमि सौर ऊर्जा के लिए अनुकूल है। इसके चलते कंपनियां यहां सोलर प्लांट स्थापित कर रही हैं। टुस्को ने गरौठा में 3400 करोड़ से, फोर्थ पार्टनर ने बबीना में 1200 करोड़ से 600 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है। इसके अलावा, टहरौली के बिजना गांव में पराली के उपयोग के लिए 15 करोड़ की लागत से बल्लभा इंडस्ट्रीज प्रा.लि. ने कोल प्लांट लगाया है। ग्रोथ सेंटर बिजौली में 6 करोड़ से स्टेलर्स आइसक्रीम ने फैक्टरी लगाई है। (संवाद)
इकाई स्थापित करने के लिए भूमि और समय से एनओसी दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यदि निवेशक को कोई समस्या है तो इसके लिए कमेटी बनाई गई है। वह संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। समस्या का निदान कराया जाएगा। - मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी, झांसी