फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   350 place put safe city plan make

सेफ सिटी का प्लान तैयार, शहर में 350 जगहों पर लगेंगे कैमरे

Thu, 18 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
350 place put safe city plan make
झांसी। महानगर को स्मार्ट सिटी के साथ सेफ सिटी बनाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। महानगर में 350 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट के साथ तमाम प्रबंध किए जाएंगे। इसे लेकर बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी के साथ शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि महानगर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा किया जाए। इसे लेकर नगर निगम और पुलिस विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग ने नगर निगम को महानगर के 350 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है। इसमें महानगर के प्रमुख बाजार, तंग गलियां, स्कूल, डिग्री कॉलेज, पार्क, किला, अस्पताल समेत तमाम ऐसे स्थान शामिल किए गए हैं, जहां पर अपराधों की संभावना अधिक रहती है। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर पिंंक बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जहां पर महिलाएं अपनी शिकायत कर सकेंगीं। इसके साथ ही, महानगर में पिंक स्कूटी, पिंक एसयूवी दौड़ाई जाएंगीं। वहीं, तमाम स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। बुधवार को वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सेफ सिटी में महिला सुरक्षा को लेकर फोकस किया जाए। इसके लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि सेफ सिटी का प्लान तैयार हो रहा है। पुलिस विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगहों का चिन्हांकन कर रिपोर्ट दी है। 10 दिन में योजना शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन से बजट मिलने के बाद सेफ सिटी का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed