फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   35 roadways buses left for elections, problems being faced by passengers

चुनाव के लिए रवाना हुई 35 रोडवेज बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
35 roadways buses left for elections, problems being faced by passengers
झांसी। मरम्मत और सैनिटाइजेशन के बाद विधान सभा चुनाव कराने के लिए रविवार की सुबह 35 और रोडवेज बसों को रवाना किया जा चुका है। इससे पहले भी डिपो से 24 बसों को भेजा जा चुका है। इससे अब डिपो से कुल 59 बसें चुनाव की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड के लिए भेजी जा चुकी हैं। रोडवेज बसें कम होने से यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे का 14 फरवरी और महानगर में तीसरा चरण 20 फरवरी को होना है। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों और होमगार्डों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसें लगाई गईं हैं। एआरएम प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग ने झांसी डिपो की 59 बसें ली हैं। जिनमें 20 ललितपुर, 37 झांसी और दो रोडवेज बसें मऊरानीपुर भेजी गईं हैं। जिनमें पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड रवाना होंगे। इन सभी बसों की मरम्मत और फिर सैनिटाइजेशन भी किया गया है। डिपों में कुल 136 बसें हैं, लेकिन 59 बसों का चुनाव में लगने के बाद अब सिर्फ 77 ही बची हैं। इससे महानगर आने और जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed