{"_id":"63b9a2eec2368c5b7746b4ae","slug":"35-rejestri-do-after-that-document-writter-strike-jhansi-news-jhs236504650","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दस्तावेज लेखकों की हड़ताल के बीच हो गईं 35 रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दस्तावेज लेखकों की हड़ताल के बीच हो गईं 35 रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को दूसरे दिन भी दस्तावेज लेखकों व तहसील अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। हालांकि, इस दौरान 35 रजिस्ट्रियां भी हुईं। क्रेता-विक्रेताओं ने खुद सब रजिस्ट्रार के समक्ष पहुंचकर रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी की। पीछे रहकर कुछ दस्तावेज लेखक भी उनकी मदद करते नजर आए। इस दौरान विधान परिषद के सभापति को ज्ञापन देकर प्रशासन की कार्रवाई को एक पक्षीय बताया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान दलाली के आरोप में सात लोगों को पकड़ा गया था। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई से आक्रोशित दस्तावेज लेखकों व तहसील बार संघ से जुड़े अधिवक्ता शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल की वजह से शुक्रवार को सौ रजिस्ट्रियां नहीं हो पाईं थीं, जिससे निबंधन विभाग को लगभग एक करोड़ के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ गया था। हड़ताल शनिवार को भी जारी रही, लेकिन इस दौरान सब रजिस्ट्रार प्रथम व द्वितीय कार्यालय में 35 रजिस्ट्रियां हो गईं। क्रेता-विक्रेताओं ने खुद सब रजिस्ट्रारों के समक्ष खरीद-फरोख्त की कार्रवाई पूरी की।
वहीं, तहसील बार संघ की ओर से विधान परिषद के सभापति को ज्ञापन सौंपा गया, जिसके जरिये प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दलाली के आरोप में जूनियर व सहायकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, दलाली में विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच नहीं की गई। एक पक्षीय कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। इस मौके पर अनूप दुबे, अनूप खरे, राजेंद्र खन्ना, आकाश कुशवाहा, नफीस, दीपक सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सातों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
झांसी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सात लोगों को दलाली के आरोप में पकड़ा गया था। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों की ओर से जमानत के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।