फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3.44 lakh students will appear for the exam today in 69 districts

Jhansi News: 69 जिलों में 3.44 लाख परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
3.44 lakh students will appear for the exam today in 69 districts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रदेश के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रदेश के 3.44 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। गलत जवाब देने पर माइनस मार्किंग भी होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में सौ-सौ सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह और परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम प्रश्नपत्र में एक से 50 नंबर तक सवाल सामान्य ज्ञान और 51 से 100 नंबर तक प्रश्न हिंदी/अंग्रेजी भाषा के होंगे।
विज्ञापन

वहीं, द्वितीय प्रश्नपत्र में शुरुआती 50 सवाल तार्किक (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) होंगे। जबकि, 51 से 100 नंबर तक संकाय (विज्ञान/कला़/कॉमर्स अथवा एग्रीकल्चर) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। झांसी में बीयू कैंपस में बने सात केंद्रों पर 3476 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें झांसी, ललितपुर के अलावा आसपास के जिलों के परीक्षार्थी होंगे। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed