फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   34 colony again action

शहर की 34 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा शासन का ‘चाबुक’

Thu, 11 Mar 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
34 colony again action
झांसी। महानगर की 34 अवैध कॉलोनियों पर शासन का चाबुक चलने वाला है। जेडीए ने 34 कॉलोनाइजरों को नोटिस भेजकर अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की योजना में तय समय सीमा के भीतर
विज्ञापन

भी कॉलोनियों को नियमित नहीं कराने पर कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
महानगर में नियमों को ताक पर रखकर कृषि हरित पट्टी, भंडारगार, प्रखंडीय केंद्र, मार्ग, पहाड़, चिकित्सालय, बाईपास, लघु उद्योग, शिक्षा, खेल मैदान, खुले स्थल, व्यवसायिक केंद्र, धार्मिक स्थल, नगर पार्क, विश्वविद्यालय व ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित जमीन पर कॉलोनियों का निर्माण कराया गया है। जिसमें करारी, नया गांव मौजा की महेंद्रपुरी कॉलानी, लहरगिर्द की ब्रह्मनगर कॉलोनी, बौद्धनगर कलसी का बगीचा, इंद्रप्रस्थनगर, रुपपंचमहल स्थित दीनदयाल नगर, पुष्प विहार कॉलोनी, गढ़िया गांव के इकबाल नगर, अंबेडकर कॉलोनी, कृष्णा नगर, आजाद नगर, हंसारी गिर्द, बिजौली, राजगढ़, झांसी सिविल, स्थित चंद विहार कॉलोनी, थापक बाग, इंद्रपुरी, अंजनी नगर, अन्नपूर्णा नगर, वर्मा कॉलोनी, नगरिया कुआं, शिव कॉलोनी, शिवाजी नगर, मयूर कॉलोनी, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, कैमासन नगर, शक्ति नगर, तिलक नगर, कमला नगर व अंबेडकर नगर को चिह्नित कर शासन को भेजा गया था। शासन ने कॉलोनियों को नियमित करने के लिए विकास शुल्क जमा करने के लिए समय सीमा को भी तय किया गया था। लेकिन, कॉलोनाइजरों द्वार आदेशों की अनदेखी करने पर शासन ने सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया शासन के निर्देशानुसार सभी कॉलोनइजरों को दोबारा से नोटिस जारी कर 15 दिन की समय सीमा तय की गई है। तय समय सीमा के भीतर नियमित नहीं कराने पर कॉलोनी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed