फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   34.85 carore relise for jhansi farmars

झांसी के सूखाग्रस्त किसानों के लिए 34.85 करोड़ स्वीकृत

Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
34.85 carore relise for jhansi farmars
किसान - फोटो : demo
 पिछले रबी सीजन में सूखे से प्रभावित झांसी जनपद के किसानों की शासन ने अब सुध ली है। जनपद के सूखाग्रस्त किसानों के लिए 34.85 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले रबी सीजन में पानी की कमी की वजह से तमाम खेतों में फसल की बुवाई भी नहीं हो पाई थी। जहां बुवाई हुई थी, वहां उत्पादन अच्छा नहीं हुआ था। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। राजस्व विभाग ने क्षति का आकलन कर शासन को भेजा था।  शासन ने झांसी जिले की मऊरानीपुर और गरौठा तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया था। इसके अलावा झांसी सदर व टहरौली तहसील के 75 और ललितपुर की तालबेहट तहसील के 12 गांव सूखाग्रस्त घोषित किए थे। शासन ने अब सहायता राशि उपलब्ध कराई है। यह रकम तहसीलों के माध्यम से प्रभावित किसानों के खातों में दो माह के भीतर भेजी जाएगी। एक हजार रुपये से कम सहायता राशि किसी भी किसान को नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed