फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   335 students submitted forms for improvement of marks

अंक सुधार के लिए 335 छात्रों ने जमा किए फार्म

Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
335 students submitted forms for improvement of marks
झांसी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षा में प्रोन्नत किए गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 335 परीक्षार्थी अंकों से असंतुष्ट रहे। इसके लिए उन्होंने बोर्ड के आदेश पर अंक सुधार के लिए आवेदन किया है। परीक्षाएं 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया था। इसमें झांसी जिले में सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे रहे जिनके अंक पत्र पर नंबर ही अंकित नहीं थे, लेकिन उन्हें प्रोन्नत कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त ऐसे भी परीक्षार्थी थे, जो अपने परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं थे और जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर बोर्ड के अधिकारियों तक अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने असंतुष्ट परीक्षार्थियों को इस शर्त के साथ अंक सुधार का मौका दिया है कि परीक्षा के सैद्धांतिक प्रश्न पत्रों में प्राप्त अंक ही उन्हें स्वीकार करना होगा। इसके बाद उन्हें 27 अगस्त तक विद्यालय में फार्म जमा करने थे। अंतिम तिथि के बाद विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे फार्मों को प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि अंक सुधार के लिए हाईस्कूल के 163 और इंटरमीडिएट के 172 परीक्षार्थियों के फार्म प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed