फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   33 villages of Bida divided into 5 zones, now consent letters will be taken in Panchayat Bhawan

Jhansi News: 5 जोन में बंटे बीडा के 33 गांव, अब पंचायत भवन में लिए जाएंगे सहमति पत्र

Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
33 villages of Bida divided into 5 zones, now consent letters will be taken in Panchayat Bhawan

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। 33 गांवों में विकसित हो रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में जमीन खरीद की प्रक्रिया में और तेजी लाने के लिए इसे 5 जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है, जो टीम के साथ पंचायत भवन में बैठकर जमीन खरीद के लिए भू-स्वामियों से सहमति पत्र लेंगे।

33 गांवों में 56,662 एकड़ में बीडा को बसाया जाना है। बीडा का मास्टर प्लान सिंगापुर की कंपनी ने तैयार किया है। अब तक 33 गांवों की 20 हजार एकड़ भूमि की खरीद की जा चुकी है। इस पर 10 हजार से ज्यादा काश्तकारों को 2700 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। अभी जमीन खरीद के लिए सहमति लेने के लिए तहसील की टीम गांव-गांव जाती है। मगर अब इसमें बदलाव किया गया है। बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बताया कि अब 33 गांवों को पांच जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन में उप जिलाधिकारी के साथ एक-एक लेखपाल और पंचायत सचिव/ सहायक तैनात रहेंगे। ये सभी पंचायत भवन में उपस्थित रहेंगे। रोजाना प्रत्येक गांव में अभियान शुरू कर सहमति पत्र लिए जाएंगे। बीडा को बैनामा कराने से संबंधित समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
विज्ञापन




इन छह गांवों के लिए 12 को विशेष शिविर



बीडा के सीईओ ने बताया कि सर्वे प्रक्रिया से वापस आए राजस्व ग्राम कलोथरा, बाजना, बरूआपुरा, डगरवाहा, गागौनी, बछौनी में 12 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां अविवादित विरासत से संबंधित लंबित प्रकरणों का शिविर में निस्तारण कर खतौनी को अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed