फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिले में बढ़ गए 31 हजार मतदाता

जिले में बढ़ गए 31 हजार मतदाता

Wed, 13 Mar 2019 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ गए 31 हजार मतदाता
जिले में बढ़ गए 31 हजार मतदाता
विज्ञापन

झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं में 31 हजार नए वोट बढ़ गए हैं, जो इस लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ये नये नाम मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान बनाए गए। इसमें मतदाताओं में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी झांसी विधानसभा में हुई है।
विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं में 14,32,377 मतदाता थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए 2018 में मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का ब्योरा लिया। साथ ही विशेष अभियान चलाकर बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ा गया। इसके तहत जिले को 31,676 नए वोटर और मिल गए हैं, जिससे इस लोकसभा चुनाव में जिले में 14,64,052 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में सर्वाधिक 13,034 की बढ़ोत्तरी झांसी नगर विधानसभा में हुई है। इसके अलावा गरौठा में 10,698, बबीना में 4,351 और मऊरानीपुर विधानसभा में वोटरों में 3,593 की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

27 हजार नाम काटे
मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एक ओर नाम जोड़े गए, तो दूसरी ओर नाम काटे भी गए। जिले की मतदाता सूची से 27,121 वोटरों के नाम हटाए गए। ये वे मतदाता हैं जो मृत हो चुके हैं या अब यहां नहीं रह रहे हैं। बावजूद, इनके नाम सूची में दर्ज थे। मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम पर फर्जी मतदान की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाता
-------------------
विधानसभा पुरुष महिला योग
.....................................................................................
बबीना 1,72,626 1,48,219 3,20,845
झांसी 2,15,626 1,85,176 4,00,801
मऊरानीपुर 2,13,337 1,88,540 4,01,877
गरौठा 1,83,034 1,57,495 3,40,529
......................................................................................
योग 7,84,622 6,79,430 14,64,052
.......................................................................................
अभी भी है वोटर बनने का मौका
नामांकन के अंतिम दिन (नौ अप्रैल) तक वोटर बनने का मौका है। इसके लिए आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित तहसील के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) में दिया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन www.ceouttarpradesh.nic.in पर कर सकते हैं।
यह फार्म भरें
----------
फार्म - 6
नए मतदाता बनने या किसी एक निर्वाचन क्षेत्र से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण के कारण निर्वाचक नामावली में नाम को शामिल कराने के लिए
फार्म - 6 क
प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए
फार्म - 7
मृत्यु, स्थान परिवर्तन या अन्य किसी वजह से मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए
फार्म - 8
वोटर लिस्ट में नाम, पिता का नाम, पता या अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए
फोटो - 8 क
एक ही निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed