फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रियंका उठा सकती उड़द खरीद व खाद गड़बड़ी का मामला

प्रियंका उठा सकती उड़द खरीद व खाद गड़बड़ी का मामला

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका उठा सकती उड़द खरीद व खाद गड़बड़ी का मामला
प्रियंका उठा सकती उड़द खरीद व खाद गड़बड़ी का मामला
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ललितपुर दौरे पर आने वाली हैं। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि वे यहां बीते महीनों में शासन द्वारा कराई गई उड़द खरीद व खाद वितरण के मामले में हुई गड़बड़ी को उठा सकती हैं। ललितपुर जिला इकाई ने उन्हें जनपद आने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात कर लौटे नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने अवगत कराया है कि बुंदेलखंड के किसानों को योगी सरकार में समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के नाम पर छला गया न तो उन्हें उड़द खरीद का फायदा हुआ और न ही रियायती दरों पर खाद मिल पाई। वरिष्ठ नेता रामस्वरूप देवलिया एडवोकेट ने बताया कि जिले में उड़द खरीद एवं खाद वितरण धांधली में धांधली को लेकर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ललितपुर में खनिज संपदा का अकूत भंडार है। यहां पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव की शुरुआत ललितपुर से की थी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्ष 2022 चुनाव के लिए हमें खुद को मजबूत करना है। वर्तमान में कोई चमत्कार नहीं होने जा रहा है। उन्होंने बुंदेलखंड की समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी से एकजुुटता के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक राजेश खैरा, पार्षद मुकेश रजक, प्रदीप रिछारिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, संजीव चौरसिया, अजय कुशवाहा, आशीष दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed