{"_id":"5c69b6eebdec224c974d14fb","slug":"31550431982-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डॉक्टर व तीमारदार भिड़े, एक दूसरे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डॉक्टर व तीमारदार भिड़े, एक दूसरे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर डॉक्टर व तीमारदार भिड़े, एक दूसरे को पीटा
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर व तीमारदारों के बीच विवाद हो गया। पहले मरीज के तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टरों को पीटा दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों का पकड़ लिया, जबकि दो साथी भाग निकले। देर रात पुलिस मामले की पड़ताल करती रही। मारपीट की घटनाएं वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गईं।
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के वार्ड नंबर चार में एक बालक भर्ती था। शनिवार को डॉक्टरों ने मरीज को घर ले जाने के लिए कह दिया था। इसके बावजूद परिजन उसे घर नहीं ले गए। रविवार की रात किसी बात को लेकर तीमारदारों व जूनियर डॉक्टर में बहस हो गई। जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि चार तीमारदारों ने मिलकर एक डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि इसके बाद खबर पाकर एकत्रित हुए जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। वार्ड में हंगामा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो को पकड़ लिया, जबकि मौके से दो लोग भाग निकले। बताया गया है कि दो लोगों को पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां जूनियर डॉक्टर भी पहुंच गए। यहां भी दोनों के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हो गई जिससे थाने में भी अफरा - तफरी का माहौल पैदा हो गया। खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वार्ड के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। देर रात पुलिस मामले की पड़ताल में जुट रही।