{"_id":"5c68747abdec227d9070ca72","slug":"31550349434-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के कारण खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के कारण खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के कारण खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में जहर खाने से हुई पूजा साहू की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली में दी तहरीर में ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र के लक्ष्मी गंज एबी रोड निवासी रुचि साहू ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी नई बस्ती निवासी रानू साहू के साथ तीन दिसंबर 2011 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। बीती 13 फरवरी को ससुराल के लोगोें की मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पूजा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के साथ ही मुन्नालाल साहू, मुन्नी बाई और कविता साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चार थाने सर्वश्रेष्ठ चुने गए
झांसी। सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रचलित कार्रवाई की समीक्षा में उत्तर प्रदेश के 50 सर्वश्रेष्ठ थानों में झांसी के नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार और मऊरानीपुर थाने को भी चुना गया। पुलिस महानिदेशक ने थाना प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए को प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने समस्याएं सुनीं
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर सीपरी बाजार, नवाबाद और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को जानने के बाद उनको निस्तारित करने के निर्देश दिए।