{"_id":"5c686741bdec22736b5eaa12","slug":"31550346049-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसारी में व्यायामशाला, तिलक मार्केट में कीर्तिस्तंभ बनेगा-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसारी में व्यायामशाला, तिलक मार्केट में कीर्तिस्तंभ बनेगा-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसारी में व्यायामशाला, तिलक मार्केट में बनेगा कीर्तिस्तंभ
झांसी। महानगर में दो अच्छे काम होंगे। हंसारी में पहलवानी सीखने वाले युवाओं के लिए व्यायाम शाला बनाई जाएगी। वहीं, जैन समाज के आचार्य विद्यासागर महाराज की दीक्षा के 50 वर्ष पूरे होने पर इलाइट चौराहा के पास तिलक मार्केट में कीर्ति स्तंभ बनाया जाएगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दोनों कामों की स्वीकृति दे दी है।
दिगंबर जैन पंचायत समिति ने महापौर को पत्र लिखकर मांग की थी कि आचार्य विद्यासागर महाराज की संयम दीक्षा के 50 साल पूरे हो चुके हैं। देश भर में उनको राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया और उनके सम्मान में विभिन्न शहरों में कीर्ति स्तंभ बनाए जा रहे हैं। कीर्ति स्तंभ के माध्यम से जैन धर्म के पांच महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिगृह और ब्रह्मचर्य का संदेश आमजन को देने के लिए इलाइट चौराहा स्थित तिलक मार्केट में कीर्ति स्तंभ बनाया जाए। समिति के प्रवीण जैन ने बताया कि कीर्ति स्तंभ बनने से अच्छा संदेश जाएगा।
इसी तरह, ग्रामीण खेल क्लब ने महापौर से मांग की थी कि हंसारी में पहलवानों को अखाड़े के माध्यम से कुश्ती के दाव पेच सिखाए जाते हैं। कोई जगह ऐसी नहीं है, जहां पहलवानों को सीखने की सभी सुविधाएं हों या जिम की सुविधा हो। क्लब की ओर सुंदर ग्वाला ने व्यायामशाला / जिम बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि तिलक मार्केट में कीर्ति स्तंभ बनवाया जाएगा। यह कीर्ति स्तंभ संगमरमर का बनेगा, जो 20 फुट ऊंचा होगा। इसमें जैन धर्म के संदेश व भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा होगी। हंसारी में व्यायामशाला बनाई जाएगी। व्यायामशाला के लिए सात हजार वर्ग मीटर (लगभग दो एकड़) जमीन पर शेड बनाया जाएगा तथा पार्क भी बनेगा।