{"_id":"5c65d63dbdec2258bd0c8dc1","slug":"31550177853-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच फैक्ट्री और एक्सप्रेस-वे की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच फैक्ट्री और एक्सप्रेस-वे की दिखेगी झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच फैक्ट्री और एक्सप्रेस-वे की दिखेगी झलक
झांसी। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शुक्रवार को आयोजन स्थल भोजला मंडी में नई कोच फैक्ट्री और एक्सप्रेस वे की झलक देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री इन दोनों परियोजनाओं के मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा लोगों को डिफेंस कॉरिडोर की भी जानकारी दी जाएगी।
आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री के मंच के पीछे प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें 454.89 करोड़ रुपये की लागत से झांसी के प्रेमनगर में बनने वाली नई कोच फैक्ट्री का थ्रीडी मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे की टीम दिन भर इसकी तैयारियों में जुटी रही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) एक्सप्रेस वे का मॉडल लगाएगी। इसमें आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, गोरखपुर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें इनकी आपस में कनेक्टिविटी दिखाई जाएगी। वहीं, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिफेंस कॉरिडोर को पोस्टर, बैनर के जरिये दर्शाया जाएगा।