फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22

22

Sun, 05 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
22
आंसू से भीगे परिजनों को गमगीन पड़ोसियों ने खिलाया खाना
विज्ञापन

मेवातीपुरा हत्याकांड का शिकार बनी सुनंदा के घर नहीं जला चूल्हा
होनहार दीदी की याद में भाई-बहन के भी नहीं रुक रहे आंसू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेवातीपुरा में शनिवार तड़के हुए हत्याकांड का शिकार बनी सुनंदा के घर में दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। परिजनों के आंसू नहीं रुके तो पड़ोसी भी गमगीन है। किसी तरह पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर उन्हें भोजन कराया। अपनी होनहार दीदी की असमय मौत से दुखी उसके छोटे भाइयों और बहन का भी हा बेहाल है।
सुनंदा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी छोटी बहन सोनाली, भाई शिवम और अनमोल हैं। सुनंदा बुंदेलखंड महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता सुबोध वर्मा ने बताया कि सुनंदा पढ़ाई में होशियार थी और हमेशा अव्वल रहती थी। छोटे भाइयों और बहन को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी वह खुद निभाती थी। उसकी असमय मौत का किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद सुनंदा का उन्नाव गेट के पास स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को उनके घर सांत्वना देने रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। लगातार दूसरे दिन भी उनके घर चूल्हा नहीं जला। रो-रो के बेहाल परिजनों को पड़ोसी और रिश्तेदार समझाते रहे। उसकी मां रानी का हाल सबसे खराब है। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पड़ोसियों ने किसी तरह समझाकर पूरे परिवार को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ विसर्जित होंगी दादी-पोती की अस्थियां
मंगलवार को सुनंदा की दादी का निधन हो गया था। अभी अस्थियां विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शनिवार को सुनंदा की हत्या हो गई। अब दो-तीन दिन में परिजन इलाहाबाद जाकर दादी व पोती की अस्थियां एक साथ विसर्जित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed