फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पॉजीटिव न्यूज: रेल कर्मचारियों का शिविर-City

पॉजीटिव न्यूज: रेल कर्मचारियों का शिविर-City

Tue, 03 Oct 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
पॉजीटिव न्यूज: रेल कर्मचारियों का शिविर-City
फोटो
विज्ञापन


किसी का छुट्टी खाता दुरुस्त नहीं तो किसी वेतन
शिविर में रेल कर्मचारियों ने दर्ज करवाईं कई शिकायतें
सेवा पुस्तिका दिखाई गई, स्वास्थ्य परीक्षण भी किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए मंगलवार को स्टेशन पर लगाए गए शिविर में छुट्टी खाता अपडेट न होने और इनक्रीमेंट न लगने जैसी तमाम शिकायतें सामने आईं। कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका भी दिखाई गई। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
रेल प्रशासन ने समस्याओं को दूर करने के लिए नई पहल शुरू की है। प्रशासन की मंशा है कि कर्मचारियों के सामने वेतन, अवकाश, भत्ते, पदोन्नति जैसी समस्याएं न रहे, जिससे वे स्वस्थ मन से काम कर सके। इसी कड़ी में मंगलवार को कार्मिक विभाग ने रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए शिविर लगाया, जिसमें 35 कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इसके लिए कर्मचारियों से एक फार्म भरवाया गया, जिसमें उनकी समस्या को लिखवाया कर लिया गया। बाद में समस्याओं को एक रजिस्टर में सूचीबद्ध किया। रजिस्टर के आखिरी कालम में अब समस्या का समाधान होने पर भरा जाएगा। ज्यादातर समस्याएं छुट्टी और वेतन से जुड़ीं थीं।
विज्ञापन

जैसे कि किसी कर्मचारी ने अपने सुपरवाइजर को छुट्टी के लिए आवेदन दिया। सुपरवाइजर ने छुट्टी को सीएल (कैजुअल लीव) की जगह एलएपी (लीव ऑन एवरेज पे) में भरकर दे दी। इससे पे स्लिम में लिखकर आने वाली एलएपी और सिक लीव में भिन्नता आने लगी। ऐसी ही गलतियों के कारण छुट्टी का हिसाब किताब बिगड़ जाता है। इसी तरह इनक्रीमेंट न लगने की भी शिकायतें ज्यादा थी। वहीं, कर्मचारियों को मौके पर ही सेवा पुस्तिका भी दिखाई गई। साथ ही कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये समस्याएं
--------------------

- कर्मचारी संजीव अवस्थी ने पे-स्लिप में पदनाम सही न होना, मोबाइल पर पेमेंट का एसएमएस न आना, अवधेश कुमार ने छुट्टी खाता अपडेट न होने, पवन झारखड़िया ने जबलपुर डिवीजन से पीएफ खाता स्थानांतरित न होकर आने, कृष्ण कुमार, कल्पना गुबरेले ने सेवा पुस्तिका का अवलोकन कराने, मोहम्मद सलीम, राकेश कुमार दुबे ने छुट्टी खाता का बैलेंस बताने, संजना, राजकुमार,वीसी शर्मा ने एमएसीपी का लाभ न मिलने, साइमा ने सुविधानुसार ड्यूटी न लगने, अल्का श्रीवास्तव ने पे स्लिप पर छुट्टियां कम आने, दिलीप अग्रवाल ने पे स्लिम में नियुक्ति तिथि गलत होने जैसी समस्याएं दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed