फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केन- बेतवा जल बंटवार की बाधा दूर होने की उम्मीद बढ़ी,,,-City

केन- बेतवा जल बंटवार की बाधा दूर होने की उम्मीद बढ़ी,,,-City

Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
केन- बेतवा जल बंटवार की बाधा दूर होने की उम्मीद बढ़ी,,,-City
गडकरी सुलझाएंगे केन-बेतवा पानी बंटवारे का विवाद
विज्ञापन

- यूपी और एमपी के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बहुप्रतिक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना में पानी बंटवारे को लेकर यूपी-एमपी के बीच खड़े हुए विवाद के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई हैं। जल संसाधन मंत्रालय संभालते ही नितिन गडकरी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना को भले ही यूपी व एमपी की जगह बुंदेलखंड को दृष्टिगत रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया हो, पर हकीकत के धरातल पर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसमें उत्तर प्रदेश का सिंचित रकबा मध्यप्रदेश के मुकाबले आधे से भी कम पढ़ रहा है। बावजूद इसके मध्य प्रदेश सरकार पानी बंटवारे को लेकर सहमत नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार जिस तरह जल बंटवारा चाहती है, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार तैयार नहीं है। दोनों राज्य सरकारों की बेरुखी के चलते यह बहुप्रतिक्षित परियोजना अधर में लटकी चल रही है। कारण, दोनों राज्य प्रारंभ से पूरी जानकारी होने के बावजूद जल बंटवारे को लेकर विवाद का समाधान निकालने की पहल नहीं कर पाए। हालांकि, अब इस समस्या का समाधान दिखता नजर आ रहा है। जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस समस्या के समाधान के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि बैठक में समाधान निकालने पर परियोजना धरातल पर उतरने को तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed