फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमीनिटीज- जलभराव से जूझे शहरवासी-City

सिविक एमीनिटीज- जलभराव से जूझे शहरवासी-City

Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज- जलभराव से जूझे शहरवासी-City
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

-----------------
फोटो
------
नाले, नालियां उफनाए, हालातों पर लोग गुस्साए
सब हेड: फिर जवाब दे गए नगर निगम के दावे, जगह-जगह हुआ जलभराव
क्रासर
- डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बरसात, शहर के कई इलाकों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शनिवार को हुई झमाझम बरसात से शहरवासियों ने जहां राहत महसूस की, वहीं जलभराव के कारण परेशानी भी झेली। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं, रास्तों में पानी भर गया। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। नरिया बाजार में कहीं घुटनों के ऊपर तो कहीं कमर तक पानी भरा था। यही स्थिति गणेश बाजार, मेहंदी बाग, पठौरिया और नंदनपुरा में भी बनी। जलभराव बरसात बंद होने के पंद्रह से बीस मिनट में खाली हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की भी हवा निकाल दी।
शनिवार की दोपहर 12 बजे धीमी बरसात शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में बादलों में काली घटाएं घिर्र आइं और तेज पानी बरसने लगा। बरसात की रफ्तार बहुत तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दस मिनट में ही नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगीं। इससे जो गलियां ढाल पर बनी हैं, उन गलियों में तेज पानी बहने लगा। नालियों का कचरा और आसपास बन रहे मकानों की बालू भी बहने लगी। मिशन कंपाउंड के सामने वाली गली, जो आंतियाताल के सामने निकलती है इस गली में इतना तेज पानी बह रहा था कि इसमें पैदल चल पाना मुश्किल हो रहा था। डेढ़ घंटे तक हुई तेज बरसात रुकने के बाद जैसे-तैसे लोगों ने घरों में भरा पानी बाहर निकाला।
विज्ञापन


इन इलाकों में हुई ज्यादा दिक्कत
गल्ला मंडी रोड स्थित मलगढ़ा नाला के आसपास का क्षेत्र, गुदरी, बंगला घाट, मेहंदी बाग, नरसिंहराव टौरिया, गायत्री कॉलोनी, तालपुरा, थापक बाग, पठौरिया, झरना गेट, सीपरी बाजार कच्चा पुल, पक्का पुल, अलीगोल, शिवाजी नगर में जलभराव होने के कारण लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन रहा ठप
बरसात इतनी तेज थी कि पंचकुइयां से गणेश बाजार जाने वाली करीब पंद्रह फिट की सड़क पर घुटनों के ऊपर तक तेज रफ्तार से पानी बह रहा था। इस कारण सड़क पर आने-जाने वालों का पानी रुकने का इंतजार करना पड़ा। कोतवाली की ढाल से गंदीगर का टपरा मार्ग पर पानी भर गया था। नरिया बाजार की स्थिति तो और खराब हो गई थी, यहां पर भी कहीं घुटनों तक तो कहीं कमर तक पानी भरा था। सब्जी वालों ने दुकानें समेट कर अपना नुकसान बचाया। सुभाषगंज के निचले इलाकों में भी जलभराव होने के कारण दुकानें बंद करनी पड़ीं।

शिवाजी नगर में भरा मुर्गा-मछली मार्केट का पानी
मुर्गा-मछली मार्केट और आसपास की कल्लनशाह खंती क्षेत्र का पानी तेज रफ्तार से शिवाजी नगर में घुस रहा था। इस कारण शिवाजी नगर में जलभराव हो गया। इसके अलावा तालपुरा मुहल्ले में भी जलभराव हो जाने से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया की गाड़ी भी जलभराव के कारण तालपुरा क्षेत्र में कुछ देर फंसने के बाद निकल सकी।

तीन शिकायतें आईं
नगर निगम के कंट्रोल रूम में ओरछा गेट में जलभराव की शिकायत की गई। इस पर नगर निगम ने टीम भेजकर ओरछा गेट नाला की सफाई कराई, जिससे जलभराव दूर हो गया। इसके अलावा पठौरिया क्षेत्र में भी घरों में पानी भर जाने की शिकायत आई। थापक बाग पठौरिया में ट्रांसफार्मर के पास निवासी हम्मीर सिंह, मुकेश, कल्लू, रामुकमार ने बताया कि सड़क बेतरतीब बनी होने के कारण उनके घरों में पानी भर जाता है। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। उधर, नगर निगम में शिकायत मिलने पर कर्मचारियों की टीम भेज दी गई व पानी निकलवाया। शिवाजी नगर में भी जलभराव होने की शिकायत दर्ज कराई गई। यहां पर भी नगर निगम के कर्मचारियों ने जानकर पानी को नाले में निकलवाया, जिससे जलभराव दूर हो गया।

समस्या है तो टोल फ्री नंबर डायल करें
यदि कहीं जलभराव हो रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर विभागीय टीम मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर देती है। नगर निगम कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 18001805740 है।



शिकायतें आईं थी, समाधान करा दिया
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे व सीपरी बाजार कच्चा पुल के पास नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया था, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई थी। उन्हें जानकारी मिली तो कर्मचारियों को भेजकर पानी निकलवा दिया गया था।
- डा. राकेश बाबू
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed