{"_id":"59638b714f1c1bfb698b46ed","slug":"31499695985-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक फाइल दो-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक फाइल दो-City
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक स्कूलों में 1175 शिक्षक सरप्लस
सब हेड: मोंठ ब्लाक में सर्वाधिक 229 और बामौर में सबसे कम 124
क्रासर
जल्द ही रिक्त पदों पर किया जाएगा इनका समायोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले के बेसिक स्कूलों में 1175 शिक्षक सरप्लस (मानक से ज्यादा) है। मोंठ ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सर्वाधिक 229 और बामौर ब्लाक में सबसे कम 124 हैं। जल्द ही इन अतिरिक्त शिक्षकों को उन स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, जहां मानक से कम शिक्षक हैं।
शासन ने छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों के समायोजन एवं स्थानांतरण की कार्ययोजना बनाते हुए सरप्लस शिक्षकों क ो चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में विभाग ने अप्रैल के छात्रांकन को आधार बनाते हुए नगर क्षेत्र क ो छोड़ जनपद के सभी आठ ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित किया। विभाग के अनुसार जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1175 सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए।
मोंठ में 229, बबीना में 187, बड़ागांव में 151, बामौर में 124, बंगरा में 136, गुरसराय में 102, मऊरानीपुर में 129 और चिरगांव में 117 सरप्लस शिक्षक है। वहीं उम्मीद के मुताबिक सरप्लस शिक्षकों की संख्या नगर क्षेत्र से जुडे़ ब्लाकों में मोंठ, बबीना व बड़ागांव में ज्यादा रही। बताया जाता है कि इनमें वह शिक्षक भी चिह्नित हुए, जो हाल के महीनों में सचिव के अनुमोदन पर इधर से उधर हुए थे।
विज्ञापन
नए बीएसए हरिवंश ने कार्यभार संभाला
झांसी। नए बीएसए हरिवंश कुमार और दो खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति रिछारिया व सुनील ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की पूरी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका निदान किया जाएगा। शिक्षकों भी समय से पढ़ाने का अपना दायित्व पूरा करें। बीएसए जय सिंह का स्थानांतरण बीते दिनों कानपुर हो गया था। उनके बाद नए बीएसए ने सोमवार को कार्यभार संभाला।