फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   31 water tanker available in nagar palika

नगर पालिका व नगर पंचायतों में 31 पानी के टैंकर बुझाएंगे प्यास

Thu, 18 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
31 water tanker available in nagar palika
झांसी। जनपद की नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में गर्मियों में पानी की किल्लत को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए 31 पानी के टैंकर चलाए जाएंगे। गुरसराय में आठ टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। जबकि मऊरानीपुर में छह टैंकर चलाए जाएंगे। प्रत्येक टैंकर को छह से नौ चक्कर लगाने होंगे। अप्रैल से यह व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

जलसंस्थान महानगर समेत जिले के अन्य कस्बों में पानी की आपूर्ति करता है। गर्मियों में पीने के पानी की समस्या हो जाती है। इस कारण लोग परेशान रहते हैं। जलसंस्थान ने समस्या के समाधान के लिए टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। गुरसरांय में के मोहल्ला धनाई, नईबस्ती, परकोटरा, नारायणपुरा, मातवाना और कटरा में आठ टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जागी। मऊरानीपुर में मोहल्ला पुरानी मऊ, गोपालगंज, शिवगंज, कुरैचानाका, कटरा मोहल्ला, नईबस्ती, परवारीपुरा पश्चिम व साबुनग्राम में छह टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। प्रत्येक टैंकर प्रतिदिन नौ चक्कर लगाएगा। समथर में दो टैंकर प्रतिदिन छह चक्कर लगाएंगे। यहां पर मोहल्ला चौपड़ बाजार, लोहियाना, अग्गा बाजार, फौजदरान, टूटागढ़, मोंगयाना, चमरयाना, उपाध्याना और कटरा बाजार में पानी की किल्लत टैंकरों से दूर होगी।
विज्ञापन

बरुआसागर में चार टैंकरों से पानी की आपूर्ति होगी। यहां के मोहल्ला आंबेडकर नगर, मातवाना, लाल्ले की टौरिया, अयोध्या की टौरिया, कंपनी बाग फुटेरा और निमौनाखेड़ा में टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी और प्रत्येक टैंकर प्रतिदिन नौ चक्कर लगाएगा। चिरगांव के मोहल्ला रामनगर तिराहा, स्टेशन रोड, हवेलीपुरा, पहलापुरा व कलैक्ट्रेटंज में दो टैंकरों से प्रतिदिन छह चक्कर लगाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव नगर पंचायत में एक टैंकर से प्रतिदिन छह चक्कर लगाए जाएंगे और यहां के मोहल्ला मलयाना, पंचमपुरा, चंद्रपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास और बाजार में पानी की आपूर्ति होगी। मोंठ में मोहल्ला तहसीलपुरा, अखाड़ा पुरा, कटरा बाजार, अशोक नगर, कुरयाना और मदारगंज में पानी की समस्या के समाधान के लिए एक टैंकर से प्रतिदिन छह चक्कर लगाए जाएंगे। एरच में एक टैंकर से मोहल्ला ऊपरीकोट, बुधौलिया मुहल्ला, मल्लाहीटोला, कजियाना, कुर्मियाना, केसरी नगर, आंबेडकर नगर, महावीरगंज, बाजार और तलैयापुरा में प्रतिदिन छह चक्कर लगाएगा। रानीुपर में दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति होगी और मोहल्ला गंज, लाडगंज, सिरघपुरा, झंडापुरा, गुदरी, रौनयापुरा, देवरी में प्रतिदिन छह चक्कर से पानी की आपूर्ति होगी। कटेरा में दो टैंकर मोहल्ला पुराना बाजार, वार्ड नंबर दस, मेड़कापुरा व खेरापति में प्रतिदिन छह चक्कर लगाएंगे। गरौठा में राजेंद्र नगर और आंबेडकर नगर में एक टैंकर प्रतिदिन छह चक्कर लगाएगा। टोड़ी फतेहपुर नगर पंचायत में मोहल्ला पंडनपुरा और गढ़याना में प्रतिदिन एक टैंकर छह चक्कर लगाकर पानी की आपूर्ति करेगा।
दो करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगे
टैंकरों से पानी की आपूर्ति पर जलसंस्थान दो करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक खर्च होगा। इसमें पांच नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में टैंकर भरने के लिए बीस प्वाइंट के निर्माण पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे।

पेयजल समस्या के समाधान के लिए टैंकरों से जलापूर्ति करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और टैंकरों से जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed