फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   300 meter change in shaobhagya yojna

सौभाग्य योजना में लगे तीन सौ मीटर बदले जाएंगे

Tue, 03 Nov 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
300 meter change in shaobhagya yojna
झांसी। सौभाग्य योजना के तहत गांवों में लगाए गए पावरटेक कंपनी के मीटरों में तकनीकी खामियां मिलने के बाद बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में इस योजना के तहत 300 मीटर लगाए गए थे। आदेश आने के बाद सभी मीटरों को बदलने का काम शुरू होगा। साथ ही मीटरों के लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। इस मामले की जिला स्तर पर भी जांच होगी।
विज्ञापन

घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए सरकार ने सौभाग्य योजना चलाई थी। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के घर में पावरटेक कंपनी के बिजली मीटर लगाए गए थे। मीटरों में तकनीकी खामियों के साथ ही रीडिंग व लोड जंपिंग की शिकायतें आई थीं। लगातार शिकायतों के बाद दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक ने पावरटेक के मीटरों पर रोक लगाकर जांच के आदेश दिए। जिले में साल 2017 में भी करीब 300 से अधिक पावरटेक कंपनी के मीटर लगाए थे। यह मीटर भी जांच के जद में हैं। आदेश आने के बाद लगाए गए मीटरों की जांच होगी। साथ ही शिकायत पर तत्काल मीटर उतारने और गलत बिल को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पावरटेक कंपनी के मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए थे। मीटरों को बदलने का एक आदेश आया है। जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। - शोभित दीक्षित, अधिशासी अभियंता, मीटर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed