{"_id":"62a8d3d53beeea04327123e3","slug":"30-mahadanis-including-cms-donated-blood-in-jhansi-jhansi-news-jhs2228240117","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में सीएमएस समेत 30 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में सीएमएस समेत 30 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित शिविर में 30 महादानियों ने रक्तदान किया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. आरके सचान ने भी ब्लड डोनेट किया। लोगों में उत्साह इतना जबरदस्त था कि शिविर शुरू होते ही सुबह आठ बजे से रक्तदान करने के लिए आने लगे थे।
विश्व रक्तदाता दिवस पर हर साल अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को सीएमएस ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। कहा कि अस्पताल में कई निगेटिव ग्रुप के लोग आते हैं, जिन्हें रक्त न होने पर नहीं दे पाते हैं, क्योंकि अधिकांश लोग रक्तदान करने से हिचकते हैं। इसलिए यदि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करेंगे तो कोई भी व्यक्ति बिना रक्त लिए ब्लडबैंक से वापस नहीं लौटेगा। वहीं, शिविर में सुबह आठ बजे से ही लोगों ने पंजीकरण कराकर रक्तदान करना शुरू कर दिया था। हर उम्र के लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान डॉ. आरके सक्सेना, डॉ. पीके कंसौरिया मौजूद रहे।
हैदर ने 42वीं, डॉ. शील ने 20वीं बार किया रक्तदान
शिविर में हैदर अली ने 42वीं बार रक्तदान किया। वहीं, डॉ. शील कुमार कोपरा ने 20वीं, रोहित अग्रवाल ने 15वीं और प्रमोद सिकोरिया व दीपक साहू ने 10वीं बार ब्लड डोनेट किया। इन्होंने कहा कि रक्तदान करने से खुशी होती है। उनका दिया रक्त दूसरों की जान बचाने के काम आता है। इससे पुण्य की बात भला और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
ललितपुर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
ललितपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में अन्नपूर्णा सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान कर अनजानों से खून का रिश्ता जोड़ा। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अजय भाले ने किया।