फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 carore rupees yojana provide in nagar

आज 30 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे नगर विकास मंत्री

Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
30 carore rupees yojana provide in nagar
झांसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार को शहर में आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब 30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कान्हा उपवन का निरीक्षण करने जाएंगे। मंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन नगर निगम के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार को झांसी में नगर निगम और निकायों की स्थिति परखेंगे। मंत्री सुबह कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद विभागीय समीक्षा करेंगे। साथ ही, कान्हा उपवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गईं योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें छह सड़क मार्ग, 120 आवासों, पॉलिटेकिभनक कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के पास बने शेल्टर होम का लोकार्पण होगा। इसे लेकर नगर निगम अफसरों ने पूरे दिन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। नगर निगम के अधिकारियों ने सर्किट हाउस में बैठक को लेकर तैयारियां की। साथ ही मंत्री के सामने पेश किए जाने वाले योजनाओं के ब्योरे को तैयार किया। अफसरों ने बिजौली स्थित कान्हा उपवन की स्थिति देखी।
विज्ञापन

----------
ये रहेगा कार्यक्रम
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक- जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
सुबह 11 बजे से एक बजे तक- विभागीय समीक्षा बैठक।
दोपहर एक बजे से दो बजे तक- कान्हा उपवन का निरीक्षण।
दोपहर दो से ढाई बजे तक- महापौर आवास पर भोजन ।
दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक- लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम।
शाम चार बजे- दतिया के लिए रवाना।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed