{"_id":"60c508a28ebc3ed2326df4a5","slug":"30-carore-rupees-spend-nagar-nigam-jhansi-news-jhs196973269","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलापूर्ति और नाला निर्माण पर नगर निगम खर्च करेगा 30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलापूर्ति और नाला निर्माण पर नगर निगम खर्च करेगा 30 करोड़
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम महानगर में पानी की आपूर्ति, इंटर लॉकिंग, सड़क एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के जरिए मिली धनराशि से यह काम कराए जाएंगे। निगम प्रशासन ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है अगले महीने काम शुरू करा दिए जाएंगे।
नगर निगम के पास केंद्र सरकार के 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के जरिए मिले करीब 45 करोड़ रुपये हैं। 14वें वित्त आयोग से मिली धनराशि पिछले वर्ष ही खर्च कर दी जानी थी, लेकिन यह खर्च नहीं हुई। पिछले माह महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में कमेटी ने 30 करोड़ के कार्यों को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। महापौर रामतीर्थ सिंघल के मुताबिक 14वें वित्त आयोग के जरिए जेल चौराहा से बीआर पेट्रोल पंप तक सड़क सुधार, भट्टागांव, नैनागढ़ एवं आवास विकास में नाला निर्माण, मेवातीपुरा एवं आवास विकास, नैनागढ़ में मलिन बस्ती में सड़क सुधार एवं सिमरधा में सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह 15वें वित्त के जरिए कुल 51 कार्य कराए जाएंगे। इनमें सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। इस पर कुल 2237.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कोछाभांवर, उन्नाव गेट, आवास विकास, लहरगिर्द, पाल कॉलोनी में जल निकासी के लिए नाला निर्माण भी कराया जाएगा। आवास विकास में 45 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र भी बनेगा। नगर निगम के जोनल ऑफिस पर भी तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन स्थानों की दुरुस्त होंगी सड़कें
- जीवनशाह तिराहा से मैथिलीशरण गुप्त पार्क होते हुए खंडेराव गेट तक।
- प्रेमगंज लहर की देवी मंदिर मार्ग, हंसारी, भट्टागांव , पुलिया नंबर नौ, नई बस्ती, गढ़ियागांव।
- प्रेमनगर में नगरा, मसीहागंज, बिजौली, सिंगर्रा, खातीबाबा, पिछोर, फिल्टर रोड, दतिया गेट बाहर।
- तलैया में मिर्नवा चौराहा से रानीमहल, कसाई मंडी मार्ग, इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा, नगरिया कुआं एवं मिशन कंपाउंड ।
सभी 60 वार्ड में लगेंगे दो हैंडपंप
सभी 60 वार्डों में दो हैंडपंप भी स्वीकृत किए गए हैं। विवाद न हो इसके लिए प्रत्येक वार्ड में हैंडपंप लगाने के स्थान भी तय कर दिए गए हैं। वार्ड एक हंसारी गिर्द में प्रजापति मोहल्ला एवं मुख्य मार्ग शंकर जी मकान के पास, तालपुरा प्रथम में अंबेडकर चौराहा, नेहरू पार्क के सामने गली में, भट्टागांव वार्ड में आत्माराम के निवास के पास एवं मनोज के निवास के पास, ईसाईटोला वार्ड में गणेश टेलर के सामने एवं सुमेरनगर में संतोष के मकान के सामने हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह अन्य वार्डों में भी स्थान निर्धारित हैं।
विज्ञापन
14वें वित्त एवं 15वें वित्त केे जरिए प्रस्ताव स्वीकृत कर दिए गए हैं। सभी कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया निपटाई जा रही है। कई कार्यों के लिए भी वर्कआर्डर भी जारी हो गए हैं। अगले माह तक अधिकांश कार्यों के आरंभ होने की उम्मीद है। रामतीर्थ सिंघल, महापौर