फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3.84 lakh ORS packets and 5.36 lakh zinc tablets will be distributed

3.84 लाख ओआरएस पैकेट व 5.36 लाख जिंक टेबलेट बंटेंगी

Fri, 17 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
3.84 lakh ORS packets and 5.36 lakh zinc tablets will be distributed
झांसी। एक से 15 जून तक चलाए जा रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्त से बचाव के तरीके बता रही हैं। पखवाड़े के दौरान 3.84 लाख ओआरएस पैकेट और 5.36 लाख जिंक टेबलेट वितरित की जानी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण अभियान में आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोली दे रही हैं। दस्त से बचाव के तरीके भी बता रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं को समूह में ओआरएस के घोल बनाने की विधि बताने के निर्देश दिए गए हैं। अब अभियान दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि अस्पतालों में ओआरएस, जिंक कॉर्नर बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, महिला हॉस्पिटल, सभी सीएचसी, पीएचसी शामिल हैं। दस मोबाइल टीम भी गठित की गई हैं। कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण डायरिया ही है। इसे कम करने के लिए पखवाड़ा संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed