फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3.50 lack rupees thief run away

फल कारोबारी का साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
3.50 lack rupees thief run away
चोर - फोटो : ???
झांसी। बृहस्पतिवार दोपहर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में तकादा कर लौट रहे एक फल कारोबारी का ठेले पर रखा तीन लाख रुपए से भरा बैग उड़ा दिया। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक बैग ले जाते नजर आए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे खंगालकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के ठेलों पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी के पास रहने वाले इश्तिहाक अंसारी फल कारोबारी हैं। सीपरी बाजार क्षेत्र में उनके फल के कई ठेले लगते हैं। बृहस्पतिवार को वे तकादा करने के बाद रुपये एकत्रित कर बैग में रखकर बैंकर्स कॉलोनी के पास पहुंचे। यहां ठेलों पर पहुंचकर तकादा करने लगे। इसी बीच रुपयों से भरा बैग एक फल के ठेले पर रखकर रुपयेे गिनने लगे। इसी बीच शातिर दो युवकों ने आकर बैग उठा लिया। मौका मिलते ही दोनों युवक अलग-अलग बाइकों पर बैठकर भाग निकले। रुपये गिनने के बाद जैसे ही इश्तिहाक की नजर ठेले पर पड़ी तो बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। खबर मिलते ही सभी लोग बैग की तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संग्राम सिंह समेत सीपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जहां दो युवक बैग उठाकर बाइक पर बैठकर पहूज की तरफ भागते नजर आए। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed