फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2900 street lights of the metropolis are out of order, darkness spread from the road to the streets.

Jhansi News: महानगर की 2900 स्ट्रीट लाइटें खराब, सड़क से लेकर गलियों तक पसरा अंधेरा

Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
2900 street lights of the metropolis are out of order, darkness spread from the road to the streets.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। महानगर में एक चौथाई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने से गलियों से लेकर सड़क के बीच अंधेरा पसरा है। इससे रोजाना हादसे हो रहे। पार्षद से लेकर आमजन रोजाना शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन खराब लाइटें दुरुस्त नहीं हो रहीं। नगर निगम ने जिस कंपनी को लाइट दुरुस्त रखने का जिम्मा सौंपा, निगम के अफसर भी उसके सामने बेबस दिखाई पड़ रहे हैं। उन्हें भी इन लाइटों के दुरुस्त होने का समय पता नहीं हैं।

महानगर की सड़क और गलियों को जगमगाने के लिए 15 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से 2900 लाइटें इस समय खराब हैं। इनकी शिकायतें नगर निगम में दर्ज हैं। इन लाइटों के रखरखाव का जिम्मा यूपी सरकार ने कुछ साल पहले ईईसीएल नामक कंपनी को सौंप दिया। उसके बाद से इन लाइटें को बदलने से लेकर उनको दुरुस्त कराने का जिम्मा कंपनी के पास है। करीब चार साल बीत जाने के बाद भी कंपनी के पास न पर्याप्त कर्मचारी हैं, न उसके पास कोई संसाधन। लाइट बदलने के लिए भी नगर निगम के वाहनों का इस्तेमाल करता है। पिछले तीन माह से लाइट मरम्मत का काम पूरी तरह से ठप है। लाइटें दुरुस्त नहीं कराई जा रही हैं। इस वजह से जगह-जगह लाइटें खराब हो रही हैं। हालात यह है कि महानगर के हर वार्ड में 40-50 लाइटें खराब हैं। हर वार्ड के पार्षद लाइट खराब होने की शिकायतें कर रहे हैं लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। निगम अफसरों के भी कहने का असर भी नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इनसेट
इन इलाकों की स्ट्रीट लाइट पूरी तरह से खराब
सीपरी बाजार के नेहरू पार्क के आसपास, मिर्जा कंपाउंड, टंडन रोड, कच्चे पुल के पास, रायगंज, इंद्रा नगर, खालसा स्कूल के आसपास, जैन डोरी की गली, सीपरी बाजार पोस्ट ऑफिस के पास, सहरिया कॉलोनी, मुकरयाना, खटिकाना, बिसात खाना, कुमरयाना, कुलियाना, सुभाषगंज, छोटी मजिस्द के पास, मेन रोड राई का ताजिया, नई बस्ती, पठौरिया समेत दर्जनों मोहल्लों में लाइट पूरी तरह से खराब है। मुख्य रोड का भी यही हाल है। गणेश चौराहा के आसपास, फिल्टर रोड, इलाहाबाद बैंक तिराहा के पास समेत कई मुख्य सड़कों में अंधेरे में डूबी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

70 लाख की कटौती के बाद भी नहीं सुधरा काम
काम में लापरवाही बरतने की वजह से नगर निगम ईईसीएल के भुगतान में 70 लाख रुपये की कटौती कर चुका। इसके बाद भी कंपनी ने काम में सुधार नहीं किया। पार्षद दिनेश सिंह, उमेश जोशी, अकलाख मकरानी समेत अन्य पार्षदों का कहना है कि कई माह पहले शिकायत के बावजूद कंपनी ने आज तक लाइटों को नहीं सुधारा। इससे आम लोग भी परेशान हैं।


वर्जन
कई जगह से स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए कंपनी के जीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कंपनी की लापरवाही की शिकायत शासन से भी की गई है। हालांकि निगम अपने संसाधन से लाइटों को ठीक करा रहा है। - मो. कमर, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed