{"_id":"607de0398ebc3ebd045cac36","slug":"29-electicity-employes-are-positive-jhansi-news-jhs19349625","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के 29 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के 29 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण ने सबसे बड़ा हमला बिजली विभाग पर बोला है। विभाग के एक या दो कर्मचारी नहीं, बल्कि अधिकारियों से लेकर अधीनस्थों समेत 29 कर्मचारी कोरोना से ग्रसित हो गए हैं। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो गए हैं। जैसे-जैसे स्टाफ के लोगों की जांच कराई जा रही है, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की लहर बढ़ने का सबसे अधिक असर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पड़ा है। पांच दिन पहले अधीक्षण अभियंता कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद हुई जांचों में कर्मचारी लगातार संक्रमित निकल रहे हैं। इसमें दो सहायक अभियंता संक्रमित पाए गए। ललितपुर और जालौन के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते उनकी भी जांच कराई गई तो ललितपुर के महरौनी के एक अवर अभियंता, माधौगढ़ जालौन के एक उपखंड अधिकारी, नंदनपुरा और हंसारी के अवर अभियंता, टीजीटू में तीन झांसी और एक गुरसराय, एक ललितपुर, मऊरानीपुर के सहायक अभियंता, बिजौली, मोंठ व गुरसराय के उपखंड अधिकारी, ललितपुर में बांसी के उपखंड अधिकारी, मेडिकल कॉलेज फीडर के टीजीटू, बबीना समेत पांच कार्यालयों के कार्यालय सहायक, संविदा पर तैनात एक कार्यालय सहायक, पारीछा में कार्यरत एसएसओ, ड्राइवर समेत कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं।
नगरीय अधीक्षण अभियंता के संक्रमित होने के कारण अधीक्षण अभियंता ग्रामीण को उनका चार्ज दिया गया है। वहीं, एक संक्रमित कर्मचारी की आक्सीजन की कमी से हालत बिगड़ गई थी। लेकिन, बाद में आक्सीजन का इंतजाम हो गया। विभाग में एक साथ इतने कर्मचारी संक्रमित हो जाने के कारण विभागीय कार्यों पर असर पड़ा है। सभी सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। सभी को एक- दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि एक- दूसरे के संपर्क में न आएं।
विज्ञापन
कहां से आया संक्रमण
बिजली विभाग के 29 कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के कारण विभाग में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर संक्रमण किसके माध्यम से और कैसे आया। चूंकि कर्मचारी फील्ड वर्क अधिक करते हैं। कार्यालय में पब्लिक का आना- जाना रहता है। इस कारण पता लगाना मुश्किल हो रहा है। बहरहाल, सभी कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण से नुकसान न हो।
अधिकांश कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण बिजली विभाग इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। एक कर्मचारी को आक्सीजन की किल्लत हो गई थी। बाकी सब ठीक है। डी यादवेंदु
अधिशासी अभियंता