फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   28 allottees lose PM Awas homes for failing to pay installments.

Jhansi News: किस्त न चुकाने से 28 आवंटियों से छिना पीएम आवास

Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
28 allottees lose PM Awas homes for failing to pay installments.
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत करारी में बनाए गए 28 आवासों का आवंटन जेडीए ने निरस्त कर दिया है। इन आवंटियों ने आवास के लिए 25 हजार रुपये देकर पंजीकरण कराया था लेकिन, आवंटन के बाद निर्धारित धनराशि जमा कर रजिस्ट्री कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आवंटियों को अब 1.75 लाख रुपये जमा करने थे। निर्धारित धनराशि जमा न करने से यह आवंटन निरस्त कर दिए गए। अब इनका नए सिरे से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना जाना है। ईडब्ल्यूएस परिवारों को यह किफायती आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करारी में जेडीए की ओर से पीएम आवास योजना के तहत कुल 751 आवास बनाए गए थे। एक आवास की लागत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। आवंटन के बाद लाभार्थियों को करीब दो लाख रुपये जमा कराकर रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए पहले चरण में 25 हजार रुपये देकर पंजीकरण कराया था। इसके बाद निर्धारित धनराशि जमा करनी थी। जेडीए ने 1.75 लाख रुपये जमा कराने को कहा लेकिन, कई नोटिस देने के बावजूद भी 28 आवंटी निर्धारित राशि जमा नहीं कर सके। इनको बैंक से ऋण लेने की भी सुविधा दी गई थी लेकिन, कई बैंक ऋण देने पर राजी नहीं हुए। इसके चलते उनका आवंटन निरस्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर, 28 आवंटियों ने निर्धारित धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जेडीए अफसरों ने बताया कि केवल आवास आवंटित होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थी को अपना निर्धारित अंशदान भी जमा कराकर आवास की रजिस्ट्री भी करानी होगी। जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम ने कहना है कि निर्धारित धनराशि जमा न कराकर रजिस्ट्री कराने वाले 28 आवंटन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed