फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   27 startups started in incubation center

Jhansi News: इंक्यूबेशन सेंटर में 27 स्टार्ट अप शुरू

Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
27 startups started in incubation center
- स्मार्ट सिटी के तहत 20 करोड़ रुपये से बनकर हुआ है तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत 20 करोड़ से बनकर तैयार हुए इंक्यूबेशन सेंटर में अब तक 27 स्टार्ट अप पंजीकृत हो चुके हैं। कोई प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपभोक्ताओं तक स्वास्थ्य से जुड़ा समान पहुंचा रहा है तो कोई ऑनलाइन ही हॉस्टल ढूंढने में मदद कर रहा है।

एक फूड कंपनी के संस्थापक प्रवीण वर्मा ने अपनी रुचि को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है। इस कृषि आधारित स्टार्टअप के जरिये मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण किया जा रहा है। फसल अवशेष और तिलहनी फसलों का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता का मशरूम उत्पन्न किया जा रहा है। वहीं, झांसी की निहारिका तलवार अपने स्टार्टअप के जरिए लड़कियों के लिए नए स्किन केयर उत्पादन विकसित कर रही हैं। ताकि, शहर का नाम वैश्विक स्तर पर चमके। उत्पादों में हरित सामग्रियों का उपयोग होता है। कम कीमत पर स्वास्थ्य से जुड़ा सामान उपलब्ध कराने के लिए भी एक स्टार्ट अप इंक्यूबेशन केंद्र के जरिये शुरू हुआ है। जो न्यूनतम दर पर उपभोक्ताओं तक स्वास्थ्य सामान पहुंचाता है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि इंक्यूबेशन केंद्र में लगातार स्टार्टअप पंजीकृत हो रहे हैं। ये केंद्र युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन, वित्तीय एवं तकनीकी सहायता, नेटवर्किंग और सहयोग प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


केंद्र की ये है खूबी
.......................
- व्यावसायिक जटिलताएं दूर करने में मदद करना।
- स्टार्ट अप शुरू करने में धन, संसाधन उपलब्ध कराना।
- आधुनिक उपकरणों, तकनीकी सहायता तक पहुंचने में मदद करना।
- उद्यमियों को आपस में जुड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने में मंच प्रदान करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed