फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   26.84 lakhs were cheated from 18 people by promising to triple the money

Jhansi News: पैसा तीन गुना करने का झांसा देकर 18 लोगों से ठगे 26.84 लाख

Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
26.84 lakhs were cheated from 18 people by promising to triple the money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के इतवारीगंज इलाके में चार जालसाजों ने एक महीने में पैसा तीन गुना करने का लालच देकर 18 लोगों से 26.84 लाख रुपये ठग लिए। पैसा लेने के बाद जालसाज घर में ताला बंद करके गायब हो गए। एक आरोपी मंगलवार को हत्थे चढ़ गया। भुक्तभोगियों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले करके चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इतवारी गंज निवासी नईम खान, आमिर अंसारी, आरिफ खान, आसिफ, समर खान, रामू ठाकुर, शकील खान समेत कुल 18 लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात पुरानी नझाई निवासी लियाकत अली, उवैश खान, तैय्यव अली समेत एक अन्य से हुई थी। यह सभी रिश्तेदार हैं। इन लोगों ने लकी ड्रा के जरिए न्यूनतम 800 रुपये जमा करने वाले को 24 हजार रुपये देने के साथ ही इस अनुपात में पैसा जमा करने वाले का उसी अनुपात में पैसा तीन गुना करके लौटाने की बात कही। उनकी बातों में आकर नईम ने 7.50 लाख, आरिफ ने तीन लाख, आमिर ने 90 हजार, समर ने 3.92 लाख रुपये समेत अन्य ने भी मोटी रकम लगा दी। भुक्तभोगियों के मुताबिक कुल 26.84 लाख रुपये जमा हुए। कुछ दिनों पहले अचानक चारों आरोपी घर में ताला बंद करके गायब हो गए। मंगलवार को एक आरोपी जेल चौराहे पर मिल गया। उसकी जमकर मरम्मत करने के बाद भुक्तभोगियों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed