फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   26 33 KV sub-stations will be built in Jhansi, Lalitpur and Orai.

Jhansi News: झांसी, ललितपुर व उरई में बनेंगे 33 केवी के 26 उपकेंद्र

Tue, 11 Jun 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
26 33 KV sub-stations will be built in Jhansi, Lalitpur and Orai.
मुख्य अभियंता ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मी में ओवरलोडिंग से झांसी मंडल की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं और लाइन ट्रिप हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने 33 केवी के 26 नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी में ओवरलोडिंग से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी। इसके तहत आरडीएसएस (रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत मंडल के झांसी, ललितपुर व उरई में नए सब स्टेशन बनाने की योजना बनाकर शासन के पास भेजी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सब स्टेशन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि झांसी में मुस्तरा, सुकुवां-ढुकुवां, धमना खुर्द, गढुका, मुड़ाइ, बढ़वार, भदरवारा, चुरारा, भगवंतपुरा व रॉयल सिटी गार्डन, ललितपुर में बार, सेवस कलां तालबेहट, बालाबेहट, कारीटोरन, धौर्रा, चंदेरा, कैलगुवां चौराहा व कुम्हेरी और उरई में एट, बड़ागांव, भेंड, समी, बरखेड़ा, गोपालपुरा, हरदोई राजा व निपनिया में सब स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed