फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   253 borrowers went missing after taking loan 16 years ago

Jhansi News: 16 साल पहले कर्ज लेकर लापता हो गए 253 कर्जदार

Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
253 borrowers went missing after taking loan 16 years ago
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। टर्म लोन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण लेकर 253 लोग पिछले सोलह साल से लापता हैं। इन लोगों ने मिलकर कुल करीब 4.67 करोड़ रुपये डकार लिए। अब जाकर इनकी तलाश शुरू हुई है। तलाश कर रहे अफसरों का कहना है कि कर्ज न चुकाने वालों की कुर्की कराई जाएगी।

उप्र वित्त विकास निगम लिमिटेड ने वर्ष 1996 में टर्म लोन योजना आरंभ की थी। इसके तहत स्वरोजगार के लिए लोगों को ढाई से तीन लाख रुपये का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाता था। इससे लोगों को रोजगार आंरभ करने में मदद मिलती थी। इस योजना में 90 फीसदी धनराशि सरकार देती थी जबकि 10 प्रतिशत आवेदक को देना होता था। आज से करीब सोलह साल पहले वर्ष 2007 में यह योजना अचानक बंद कर दी गई। पिछले माह शासन ने जब इसकी जांच-पड़ताल शुरू कराई तब स्थानीय अफसरों में भी हड़कंप मचा। कागज खंगालने पर मालूम चला कि 253 कर्जधारकों ने अभी तक एक भी पैसा वापस नहीं किया। इन सभी को कुल मिलाकर 1.20 करोड़ रुपये कर्ज दिया गया था। ब्याज का पैसा मिलाकर यह रकम कुल 4.67 करोड़ रुपये बैठती है। अब इन सभी बकायेदारों की तलाश की जा रही है। इन कर्जदारों को तलाशने के साथ ही इनको नोटिस भी दी जा रही है। वहीं, कर्ज लेने वालों में से कुछ की मौत हो चुकी। उनके घर नोटिस पहुंचने से परिवार के लोग भी हैरान हैं। उधर, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मो.तारिक का कहना है कई लोगों ने कर्ज की रकम वापस नहीं की है। वापस न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed