{"_id":"629a609e7e187c4cae2d3164","slug":"2500-challans-on-the-very-first-day-at-the-elite-crossroads-jhansi-news-jhs222105910","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन इलाइट चौराहे पर हुए 2500 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन इलाइट चौराहे पर हुए 2500 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के शुक्रवार से आटोमैटिक चलान कटने आरंभ हो गए। पहले दिन शुक्रवार को सिर्फ इलाइट चौराहे से इसकी शुरूआत हुई। यहां सुबह आठ बजे से रात ग्यारह बजे तक यातायात नियमों को तोड़ने वालों का चालान हुआ। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पहले दिन कुल करीब 2500 लोगों के चालान हुए। इन सभी के पास शनिवार से फोटो युक्त चालान पहुंचना आरंभ हो जाएंगे।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर के तेरह प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक क्षमता के कैमरे लगे हैं। नगर निगम के आईट्रिपल सी से इनकी सीधी निगरानी होती है। इन कैमरों से चौराहों का ट्रैफिक भी कंट्रोल किया जाना है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का सीधा यहीं से चालान भी होना था। शुक्रवार को इलाइट चौराहे से इसकी शुरूआत हुई। लाल बत्ती तोड़कर भागने वाले, ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाले वाहन चालक, जेब्रा क्रासिंग गलत तरीके से पार करने समेत अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के आज ऑटोमैटिक चलान हुए। टीएसआई शैलेंद्र यादव के मुताबिक पहले दिन करीब 2500 चालान हुए। दूसरे चौराहों पर भी कुछ दिनों बाद से चालान कटना आरंभ हो जाएगा।