फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   250 senior women availed the benefit of free travel on roadways buses.

Jhansi News: रोडवेज बसों में 250 वरिष्ठ महिलाओं ने लिया निशुल्क यात्रा का लाभ

Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
250 senior women availed the benefit of free travel on roadways buses.
झांसी। रोडवेज बसों में रविवार से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के निशुल्क यात्रा के आदेश लागू हो गए है। विभागीय अफसरों की मानें तो योजना के पहले दिन 80 बसों में करीब 250 वरिष्ठ महिलाओं ने सफर किया। इसमें अधिकांश महिलाओं ने झांसी से उरई व कानपुर की यात्रा की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी रोडवेज बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। झांसी रोडवेज ने रविवार को इसकी शुरुआत की। डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी ने बताया कि बस परिचालकों ने नियमानुसार वरिष्ठ महिलाओं से पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड की मांग कर सभी को शून्य मूल्य का टिकट जारी किया। उन्होंने बताया कि करीब 80 बसों में हर एक बस में तीन से चार वरिष्ठ महिलाओं ने सफर किया है। अधिकांश महिलाओं ने झांसी से उरई, कानपुर की यात्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed