फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   250 extra vot arise from box

मतपेटिकाओं से निकले करीब ढाई सौ अतिरिक्त मत

Fri, 04 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
250 extra vot arise from box
झांसी। मतपेटिकाओं के खुलने पर करीब ढाई सौ अतिरिक्त मत निकले। अतिरिक्त मत निकलने पर कांग्रेस, सपा, अटेवा समेत निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने आरओ से मिलकर आपत्ति जताई। हालांकि आरओ ने इसे महज तकनीकी गड़बड़ी ठहराया है।
विज्ञापन

सभी जनपदों की मतपेटिकाएं वहां मौजूद एजेंटों के सामने सील दिखाकर खोली जा रही थीं लेकिन, इसी बीच कई टेबल में मतपेटिकाओं के ऊपर दर्ज मतों से अधिक मत निकल रहे थे। सबसे पहले टेबल संख्या 10 में 14 अतिरिक्त वोट मिले। इसी तरह टेबल संख्या 9 में भी अतिरिक्त मत निकले। अटेवा उम्मीदवार डॉ.हरिप्रकाश यादव के मुताबिक दूसरी टेबल से भी इसी तरह अतिरिक्त मत पाए गए। कांग्रेस के मुख्य अभिकर्ता जितेंद्र भदौरिया समेत हरिश्चंद्र सिंह के अभिकर्ता बीएल भाष्कर ने भी इसकी शिकायत की हालांकि प्रशासनिक अफसरों ने उनकी शिकायतों को लिपिकीय त्रुटि बताते हुए खारिज कर दिया लेकिन, कोई भी उम्मीदवार इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उनका कहना है मतपेटियों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर से मतों की संख्या लिखी जाती है, ऐसे में मतों की संख्या समान होनी चाहिए। मतों की संख्या में असमानता को लेकर उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ताओं के बीच असंतोष दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

काफी धीमी रही मतगणना की रफ्तार
दोपहर तीन बजे तक होती रही मतपत्रों की छंटाई, साढ़े सात बजे पूरा हुआ पहला चरण
झांसी। मतगणना तयशुदा समय से करीब आठ बजे से आरंभ भले हो गई लेकिन, समय के साथ इसकी रफ्तार काफी धीमी रही। इसी वजह से पहला राउंड का परिणाम ही करीब शाम साढ़े सात बजे तक आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना आरंभ होने पर भी कई टेबल तक मतगणनाकर्मी समय पर नहीं पहुंच सके थे। इस वजह से मतगणना में काफी विलंब हुआ। इसके बाद मतपेटियों को टेबल तक पहुंचाने और उनके परीक्षण में ही करीब दो घंटे गुजर गए। बारह बजे तक सभी मतपेटिकाओं को खोलकर मतपत्र निकालने का काम पूरा नहीं हो सका था। करीब साढ़े बारह बजे मतपत्रों के बंडल बनाए जाने का काम शुरू हुआ। कुल 65315 वोटों की गिनती के लिए पहले 50-50 वोटों के बंडल बनाए गए।

सभी 293 बूथों की मतपेटिका के मतपत्रों के बंडल मिक्स कर दिए गए। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे इनकी उम्मीदवारों के नाम के साथ छंटाई आरंभ हुई। इसी बीच सपा उम्मीदवार एवं अफसरों के बीच भिंडत हो गई। इस वजह से करीब आधा घंटा मतपत्र छंटाई का काम बाधित रहा। करीब चार बजे दोबारा व्यवस्था दुरूस्त होने के बाद छंटाई का काम फिर शुरू हुआ। करीब साढ़े पांच बजे तक मतपत्रों की छंटाई का काम चलता रहा। इसके बाद प्रथम चरण की मतगणना का काम आरंभ हुआ। दो घंटे तक चली गणना के बाद साढ़े सात बजे पहले चरण का परिणाम घोषित हुआ। प्रथम वरीयता के वोटों के आधार पर सपा उम्मीदवार अपने निकटतम भाजपा उम्मीदवार से आगे रहे। प्रथम चरण की गणना के बाद कम मत पाने वाले उम्मीदवार को गणना से हटाते हुए दूसरे चरण की गणना आरंभ की गई। 14 टेबलों पर मतगणना का काम 21 चरणों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed