फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 thousand rupees help to corona positive advocate

कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ताओं को मिलेगी 25 हजार की मदद

Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees help to corona positive advocate
25 thousand rupees help to corona positive advocate
झांसी। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन जानकी शरण पांडेय ने पांच अधिवक्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने वाले अधिवक्ताओं को बार काउंसिल की तरफ से 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि सीओपी नंबर न होने पर अधिवक्ता वकालत नहीं कर सकेंगे, इसीलिए हर हाल में अधिवक्ता सीओपी नंबर हासिल कर लें। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटीव होने वाले अधिवक्ताओं को बार काउंसिल की तरफ से 25 हजार रुपये आर्थिक मदद की जा रही है। साथ ही 70 वर्ष तक की आयु वाले अधिवक्ता को मृत्यु उपरांत पांच लाख रुपये व 70 वर्ष से अधिक वालों की मृत्यु उपरांत डेढ़ लाख रुपये की मदद होगी। इस दौरान पांच अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें अधिवक्ता रामचंद्र दीक्षित, साकेत गुप्ता, सुधीर पाल कथुरिया, शमीम खान व अधिवक्ता विपिन मिश्रा की पुत्री मनीषा मिश्रा शामिल रहीं। सचिव प्रणय श्रीवास्तव ने सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग उठाई। साथ ही ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिए झांसी में परीक्षा केंद्र बनाए की मांग उठाई। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि हरगोविंद कुशवाहा, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी जयदेव झा और जिला बार संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का नाम गंगाधर के नाम पर हो
झांसी। भाजपा के कानूनी एवं विधि विषय विभाग के जिला संयोजक समीर तिवारी और सह संयोजक उज्ज्वल देवधर ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप्र बार काउंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय को सौंपा, जिसके जरिये सीपरी बाजार में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का नाम झांसी के राजा गंगाधर नाम पर रखे जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने उन्हें ये ज्ञापन गणेश मंदिर में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed