{"_id":"5d24af0e8ebc3e6d0179bddd","slug":"246-mm-rainfall-recorded-in-jhansi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 246 मिलीमीटर बारिश दर्ज, पारीछा और ढुकुवां बांध उफनाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 246 मिलीमीटर बारिश दर्ज, पारीछा और ढुकुवां बांध उफनाए
Tue, 09 Jul 2019 08:43 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
लगातार दो दिन से हो रही बारिश से झांसी जनपद के पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध उफना गए हैं। वहीं, महानगर के पेयजल स्रोत माताटीला बांध में डेढ़ फीट पानी बढ़ गया है। बांधों का यह मनोरम दृश्य देखने के लिए यहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। जनपद में अभी तक 246 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
झांसी के पुनावलीकलां के रिपटे पर फंसी स्कूल बस
महानगर से 12 किलोमीटर दूर स्थित पुनावलीकलां के पास रिपटे के ऊपर बारिश का पानी आ गया, तभी यहां से गुजरी स्कूल की बस रिपटे पर खराब हो गई। बाद में गांव वालों की मदद से बस से बच्चों को निकाला गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन