{"_id":"61687ce0d6ac9c16ff3e0518","slug":"2400-control-units-will-come-from-tamil-nadu-for-elections-jhansi-news-jhs2066087101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए तमिलनाडु से आएंगी 2400 कंट्रोल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए तमिलनाडु से आएंगी 2400 कंट्रोल यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। मतदान के लिए महाराष्ट्र से बैलेट यूनिट व वीवीपैट मशीनें मंगाई जा चुकी हैं। अब तमिलनाडु से 2400 कंट्रोल यूनिट भेजी जा रहीं हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से हर स्तर पर चुनावी तैयारियां की जा रहीं हैं। मतदेय स्थलों को फाइनल कर दिया गया है। मतदान के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पहले 2710 बैलेट यूनिट व 640 वीवीपैट मशीनें झांसी भेजी गईं थीं, जिनकी जांच बैंगलोर से आई भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) की टीमें कर रही है। अब 2400 कंट्रोल यूनिट तमिलनाडु से भेजी जा रही हैं, जो एक सप्ताह में यहां आ जाएंगी।
विदित हो कि झांसी में पहले से 414 बैलेट यूनिट व 2044 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं।