फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 gram panchayats of the district will become model, emphasis will be on cleanliness

Jhansi News: जिले की 24 ग्राम पंचायतें बनेंगी माॅडल, सफाई पर रहेगा जोर

Fri, 26 May 2023 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
24 gram panchayats of the district will become model, emphasis will be on cleanliness
क्रासर
विज्ञापन

- सड़क, नाली, इंटरलाकिंग, कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ ही हरियाली पर होगा विशेष काम
- ओडीएफ प्लस योजना के तहत आवंटित हुआ बजट, गांवों में काम भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करीब 10 करोड़ रुपये से 24 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की तैयारी है। ओडीएफ प्लस योजना के तहत इन ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष काम होगा। सड़क, नाली, इंटरलाकिंग, कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेंगे। घर-घर से कूड़ा लेने की व्यवस्था की जाएगी। जगह-जगह डस्टबिन लगाकर कूड़े का उठान किया जाएगा। इसके अलावा पौधरोपण करके हरियाली पर विशेष काम किया जाएगा। योजना के तहत गांंवों में काम भी शुरू करा दिया गया है।
योजना में बंगरा की छह, बबीना की पांच, बड़ागांव की एक, मऊरानीपुर की तीन, मोंठ की चार, चिरगांव की तीन व गुरसराय की दो ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में कूड़ा उठान और इसके निस्तारण पर जोर रहेगा। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। योजना के तहत बजट का आवंटन आबादी के लिहाज से किया गया है। सबसे ज्यादा बजट 68.10 लाख रुपये बबीना की सिमरावारी ग्राम पंचायत को आवंटित किया गया है। जबकि सबसे कम चिरगांव की ग्राम पंचायत करगुवां को 31 लाख 24 हजार 348 रुपये आवंटित हुआ है। इनके अलावा, चिरगांंव ब्लाक की ही ग्राम पंचायत चिरगांव (रूरल) को 61 लाख 56 हजार, बबीना की रक्सा ग्राम पंचायत को 52 लाख पांच हजार 290 रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट....
ब्लाकवार चयनित की गईं ग्राम पंचायतें
बंगरा- कटेरा रूरल, पलरा, उल्दन, कचनेव, मगरपुर, सकरार।
बबीना- खजराहा बुजुर्ग, बबीना (रूरल), सिमरावारी, रक्सा, चमरऊआ।
बड़ागांव- अंबाबाय।
मऊरानीपुर- धवाकर, बड़ागांव, स्यावरी।
मोंठ- लोहागढ़, साकिन, बम्हरौली, पूंछ।
चिरगांव- करगुवां, अम्मरगढ़, चिरगांव (रूरल)।
गुरसराय- टहरौली कला, एवनी।

कोट....
ओडीएफ प्लस योजना के तहत 24 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए चयनित किया गया है। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में काम शुरू कर दिया गया है। जिन गांवों का चयन किया गया है, वहां सबसे ज्यादा जोर साफ-सफाई पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed