फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   235 connections inspected during checking drive; 85 disconnected.

Jhansi News: चेकिंग अभियान में 235 कनेक्शनों की जांच,85 के काटे कनेक्शन

Wed, 23 Sep 2026 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
235 connections inspected during checking drive; 85 disconnected.
झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के स्टाफ ने ने मंगलवार को चिरगांव, बरुआसागर, रक्सा, भोजला, पारीक्षा और अम्बाबाय क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखण्ड अधिकारी गगन अग्निहोत्री के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने कुल 235 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले 85 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। अभियान के दौरान मौके पर ही उपभोक्ताओं द्वारा करीब 7 लाख रुपये के बकाया विद्युत बिल जमा किए गए। वहीं, एक उपभोक्ता को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जांच में एक उपभोक्ता द्वारा गलत तरीके विद्युत का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। वहीं, चार उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में मौके पर ही आवश्यक संशोधन कर उन्हें सही कराया गया और बिल की राशि जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखण्ड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली के बिलों का समय से भुगतान करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी न करें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर विभाग का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed