फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 development proposals passed in Moth Nagar Panchayat.

Jhansi News: मोंठ नगर पंचायत में विकास के 23 प्रस्ताव पारित

Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
23 development proposals passed in Moth Nagar Panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। नगर पंचायत मोंठ के विकास को गति देने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत प्रबंध समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गोसाईं ने की। इसमें नगर के विकास से जुड़े 23 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
नगर पंचायत भवन में हुई बैठक का संचालन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी (न्यायिक) जितेंद्र सिंह ने किया। इसमें सड़क निर्माण, जेसीबी मशीन, लिफ्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव शामिल थे। सब्जी मंडी के विकास और नगर पंचायत भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए 160.85 लाख रुपये की लागत तय हुई है। सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सावित्री चौराहे से महामाई मंदिर तक 10.05 लाख रुपये के कैमरे लगेंगे। अन्य स्थानों पर 10.99 लाख रुपये और कचौरा महाविद्यालय तिराहे से इंद्रा चौराहे तक 10.31 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। शाहपुर बस स्टैंड से स्टेट बैंक तक कैमरे लगाने पर 12.50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बैठक में दयालगिरी, निलेश कुमार, विनायक खरे, धर्मेंद्र वर्मा, सौरभ गिरी, डॉ. अवधेश आर्य, भारती देवी, सलमा कुरैशी, रजनी सोनी, साबिर खान, अंजना खरे, रामदास वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई, लिपिक राजीव कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
आर्थिक विकास के प्रस्ताव
मोहल्ला महावीरपुरा वार्ड संख्या-7 में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 56.31 लाख रुपये का प्रस्ताव है। मंडी में 1 से 15 दुकानों के लिए 39.06 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। 16 से 30 दुकानों के लिए 39.11 लाख रुपये और 31 से 45 दुकानों के लिए 39.23 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।

0000
अन्य प्रमुख विकास कार्य
नेहरू नगर रोड से पीआरओआरएस केंद्र को जोड़ने वाली सड़क के लिए 65.15 लाख रुपये का प्रस्ताव है। महावीरपुरा वार्ड संख्या-7 में सुमन कुंड घाट के निर्माण पर 33.05 लाख रुपये लगेंगे। जेसीबी मशीन, लिफ्टर और नगर की सड़कों से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता मिलेगी। कुल 12 प्रमुख कार्यों की अनुमानित लागत 499.96 लाख रुपये है, जो करीब पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed