फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   224 policeman has licence

पुलिस वाले भी असलहों के शौकीन, 224 ने बनवा रखे हैं लाइसेंस

Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
224 policeman has licence
झांसी। आम जनता के साथ-साथ पुलिस वाले भी लाइसेंसी असलहों के शौकीन है। जिले मेें 224 पुलिसकर्मियों ने पिस्टल व रिवाल्वर के लाइसेंस ले रखे हैं। वह अपने साथ सरकारी व प्राइवेट असलहा लेकर चलते हैं। इसके पीछे शौक बताया गया है। हालांकि, दोनों को साथ लेकर चलने में सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जनता की सुरक्षा व विषम परिस्थितियों से निपटने के पुलिस में तैनात इंस्पेेक्टर व दरोगाओं को महकमे की तरफ से रिवाल्वर व पिस्टल दी जाती है। हालांकि, सिपाहियों को असलहा नहीं दिया जाता है। ऐसे में कई इंस्पेक्टर व दरोगाओं ने सरकारी असलहा होने के बाद भी लाइसेंस बनवाकर पिस्टल व रिवाल्वर ले रखी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शौक के लिए असलहा लिया है। अधिकांश पुलिसवाले सरकारी असलहा साथ रखते हैं, जबकि प्राइवेट को घर पर रखते हैं। उनको कभी-कभार ही उपयोग करते हैं। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह दोनाें असलहा साथ रखते हैं। एक साथ दो असलहा रखने का शौक पूरा कर रहे हैं। एक साथ दो-दो असलहा लेकर चलने में कई सावधानियां भी बरतते हैं। उनको उपयोग से लेकर रखने का पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 से 40 साल के पुलिसकर्मी
असलहा रखने के लिए शौकीन युवा पुलिसकर्मी ज्यादा है। इनमें असलहा रखने वाले अधिकांश पुलिसकर्मियों की उम्र 35 से 40 के बीच है। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखे हैं। जिले में वर्तमान में 2700 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें 224 पुलिसकर्मियाें ने ही लाइसेंस बनवाकर असलहा ले रखा है।

पुलिस में इनको असलाह लेने की पावर
पुलिस विभाग में सरकारी असलहा कौन ले सकता है और कौन नहीं। इसके लिए मानक निर्धारित हैं। सिपाही को जरूरत के वक्त असलहा दिया जाता है। इसी तरह दरोगा व इंस्पेक्टर भी रिवाल्वर और पिस्टल ले सकते हैं। कार्बाइन कांस्टेबल को भी अलॉट होती है। खास तौर पर उस परिस्थिति में जब उसे किसी वीआईपी की सुरक्षा में लगाया जाता है। इसके अलावा एके 47 जैसा आधुनिक असलहा अधिकारियों की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को दिया जाता है।
इंस्पेक्टर व दरोगाओं को सरकारी असलहा दिया जाता है। ऐसे में प्राइवेट असलहा लेना उनका निजी मामला है।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed