फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 ponds are re-examined on irregularities

अनियमितताओं पर 22 तालाबों की दोबारा जांच बैठी

Fri, 09 Jun 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
22 ponds are re-examined on irregularities
pond, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

जनपद में वॉटर वॉडीज और मनरेगा के तहत बनाए जा रहे 22 तालाबों में अनियमितताएं पाए जाने पर मंडलायुक्त द्वारा दोबारा जांच बैठा दी है। तालाबों की जांच और सत्यापन को सात टीमें गठित की गई हैं। इसमें विभिन्न विभागों के 14 अधिकारी तालाबों में अनियमितताओं की जांच करेंगे।
जनपद में बरसात के पानी का जल संचयन और सूखाग्रस्त समस्या के निस्तारण के लिए मानक अनुरूप 161 तालाब खोदे गए हैं। गत दिनों मंडलायुक्त द्वारा तालाबों के निरीक्षण में कमियों पाए जाने पर तालाबों के सत्यापन के आदेश जारी किए थे। इसके तहत सभी तालाबों के सत्यापन के लिए गठित की गई 52 टीमों के विभिन्न विभागों के 114 अधिकारियों द्वारा निर्मित तालाबों का सत्यापन किया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट सीडीओ व मंडलायुक्त को सौंपी गई थी। लेकिन उक्त सत्यापन में 22 तालाबों में फिर से अनियमितताएं पाई गई।
विज्ञापन


इस सत्यापन में दर्शाया गया था कि तालाब में कुछ कार्य होना प्रतीत होता है। अधिकारियों ने सत्यापन में उक्त तालाबों की विस्तृत जांच की आवश्यकता समझी, पानी भरा पाया गया, लेकिन सफाई की अधिक आवश्यकता पाई गई, कई तालाब सूखे हैं, आदि कमियां पाई गईं। जिस पर मंडलायुक्त ने डीएम को पत्र जारी कर उक्त कमियों युक्त 22 तालाबों की दोबारा से जांच व सत्यापन कराए जाने के लिए निर्देश जारी किए। इसके लिए जनपद में उक्त तालाबों की दोबारा जांच व सत्यापन के लिए सात टीमें गठित की गईं। इसके लिए विभिन्न विभागों के 14 अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। इसमें लघु सिंचाई विभाग लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बार विकास खंड में बार तालाब, भैलोनीसूबा तालाब, भैलोनीलोध, डांगबरौदा के तालाबों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं जिला विकलांग कल्याण अधिकारी तालबेहट विकास खंड के अंतर्गत जमालपुर, पूराकलां, बीघाखेत, सुनौरा में तालाबों की जांच करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को महरौनी के अंतर्गत ग्राम लहरैन में मैड़े का तालाब, बार के अंतर्गत खजरा, मरौली, के तालाबों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जिला उद्यान अधिकारी एवं लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता द्वारा बार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम ग्राम डुलावन में बड़े तालाब, बुरौगांव में बड़ाताल, पारौन में टूडाघाट तालाब का गहरीकरण की जांच करेंगे।


इसी प्रकार उपकृषि निदेशक एवं लघु सिंचाई विभाग बार द्वारा जखौरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचमपुर में खेरे का तालाब, दैलवारा में आदर्श तालाब, आलापुर में बिलार तालाब की जांच व सत्यापन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी और अन्वेषक डीआरडीए द्वारा विकास खंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम पटौराखुर्द में गेगारी के सामने तालाब, सीरोनकलां में बेलाताल तालाब, एवं जिला मत्स्य अधिकारी एवं अवर अभियंता लघुसिंचाई विभाग महरौनी को विकास खंड महरौनी के अंतर्गत ग्राम नैकोरा में मऊ तालाब एवं छापछौल में नाऊ वाले ताल का गहरीकरण की जांच सौंपी गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed